{"_id":"6686bed21a7e23c405032867","slug":"rs-9-68-crore-fraud-with-panchkula-jeweler-name-of-trading-in-crypto-currency-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG: शातिरों के जाल में फंसा पंचकूला का ज्वेलर, Crypto Currency के लिए गंवा दिए करीब 10 करोड़ रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OMG: शातिरों के जाल में फंसा पंचकूला का ज्वेलर, Crypto Currency के लिए गंवा दिए करीब 10 करोड़ रुपए
Thu, 04 Jul 2024 08:56 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 04 Jul 2024 08:56 PM IST
सार
Crypto Currency: पंचकूला के एक ज्वेलर को क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग का ऐसा चस्का लगा कि उसने करीब 10 करोड़ रुपये गंवा दिए। शातिरों ने उसे अपने जाल में ऐसा फंसाया कि उसने इतनी बड़ी रकम निवेश कर दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crypto Currency
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला के सेक्टर-7 निवासी सराफ को क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग करने का झांसा देकर 9.68 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-12 साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-7 निवासी ललित सिंगला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मनीमाजरा चंडीगढ़ में ज्वेलरी की दुकान है।
विज्ञापन
13 दिसंबर 2023 को उन्हें एक लिंक मैसेज में आया और उसमें ट्रेडिंग से जुड़ी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद वे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। करीब तीन माह तक उन्होंने ग्रुप में ट्रेडिंग की जानकारी ली। ग्रुप में क्रिप्टो करंसी में निवेश करने की जानकारी दी गई। 6 मार्च 2024 को राहुल शर्मा नामक व्यक्ति के कहने पर एक विदेशी निवेशक ने शिकायतकर्ता से बातचीत की। उसके बाद उन्होंने निवेश करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
ट्रेडिंग के लिए खाता खुलवाया
शिकायतकर्ता से केवाईसी के लिए दस्तावेज मांगे गए। इसके बाद ट्रेडिंग के लिए खाता खुलवाया गया। शिकायतकर्ता ने 16 अप्रैल 2024 से लेकर 27 जून 2024 तक कुल 18 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 9.68 करोड़ रुपये निवेश किए। इसके बाद निवेश किए रुपये निकलवाने की बात उठी तो आरोपियों ने कुल रुपयों का 10 प्रतिशत बतौर टैक्स जमा करवाने को कहा गया। इसके बाद शिकायतकर्ता को शक हुआ तो उन्होंने अपने जानकार और दोस्तों से इसके बारे में पूछताछ की। इसके बाद उनको धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
खातों की जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने शिकायत प्राप्त होते ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन सभी खातों की जांच कर रही है, जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले में एसएचओ ललित शर्मा ने बताया कि सभी खातों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।