फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rs 230 crore spent on flood prevention measures

Chandigarh News: बाढ़ रोकथाम उपायों पर खर्च किए 230 करोड़ रुपये

Mon, 07 Jul 2025 08:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Rs 230 crore spent on flood prevention measures
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि बाढ़ जैसी किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। सोमवार को उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए राज्य भर में चल रहे यत्नों की समीक्षा करने के साथ-साथ मौजूदा बाढ़ नियंत्रण उपायों की स्थिति और संभावित आपात हालात से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रबंधन पहल के लिए लगभग 230 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह भी बताया गया कि एसडीएमएफ, मनरेगा और विभागीय अमले के तहत कुल 599 प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं। इनमें विभागीय मशीनरी और ठेकेदारों की ओर से 4766 किलोमीटर लंबी ड्रेनों, नदियों और चो की सफाई के साथ-साथ नदियों के बांधों को मजबूत करने जैसी गतिविधियां शामिल हैं। अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि इसके अलावा कुल 1044 चैक डैम और 3957 सोक पिट भी बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 53,400 बांस के पौधे लगाने के साथ-साथ 294 किलोमीटर हिस्से पर वैटीवर घास भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed