फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Celebrations at hockey star Manpreet home in Jalandhar

हॉकी स्टार मनप्रीत के घर जश्न: गोल्ड जीतते ही बंटी मिठाई, बेटी बोली- पापा जापान से मेरे लिए खिलौना लाना

Sun, 04 Oct 2026 01:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 Oct 2026 01:08 PM IST
सार

मनप्रीत की मां मनजीत कौर ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश को अपने इन जांबाज खिलाड़ियों पर गर्व है, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
Celebrations at hockey star Manpreet home in Jalandhar
हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह के परिवार के सदस्य - फोटो : संवाद

विस्तार

एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन और गोल्ड मेडल जीतने के बाद जालंधर में हॉकी खिलाड़ी एवं पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह के घर खुशी का माहौल है। टीम इंडिया की जीत के साथ ही परिवार ने ढोल की थाप पर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर एशियन गेम्स का खिताब बरकरार रखा। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से मात दी थी। 

विज्ञापन




इस जीत के साथ भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई किया। जीत के बाद मनप्रीत ने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान जब उन्होंने अपनी नन्हीं बेटी से पूछा कि कैसी हो, तो बेटी ने मासूमियत से कहा- “पापा, जापान से आते हुए मेरे लिए खिलौने लेकर आना। मैं आपको एयरपोर्ट पर रिसीव करने आऊंगी। बेटी की यह बात सुनकर परिवार में खुशी और भी बढ़ गई।
विज्ञापन


मनप्रीत के पिता, मां और पत्नी ने उन्हें और पूरी भारतीय टीम को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। मनप्रीत भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं और फिलहाल टीम में मिडफील्डर की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 मां मनजीत कौर बोलीं- पूरे देश को अपने जांबाज बेटों पर गर्व
मनप्रीत की मां मनजीत कौर ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश को अपने इन जांबाज खिलाड़ियों पर गर्व है, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि टीम के ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से उनकी बड़ी इच्छा पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि परिवार का सपना था कि मनप्रीत अगला ओलंपिक भी खेलें। मैच से पहले उन्होंने मनप्रीत और पूरी टीम की जीत के लिए प्रार्थना की थी। अब उन्हें उम्मीद है कि ओलंपिक में भारतीय टीम कांस्य पदक का रंग बदलकर गोल्ड करेगी और देश का नाम रोशन करेगी।

पत्नी इली बोलीं- पांचवां ओलंपिक खेलने का सपना पूरा होने की खुशी
मनप्रीत की पत्नी इली ने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना और सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व का पल है। उन्होंने बताया कि मैच से पहले मनप्रीत से बात हुई थी और उन्होंने उनसे नतीजे की चिंता किए बिना पूरी ताकत, लगन और जज्बे के साथ खेलने के लिए कहा था। इली ने कहा कि परिवार का सपना था कि मनप्रीत ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करें और अपने करियर का पांचवां ओलंपिक खेलें। इस सपने के पूरा होने पर पूरा परिवार बेहद खुश और उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed