फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Royal Wedding Planner in Chandigarh

अब चंडीगढ़ में हुआ करेंगी शाही शादियां

Wed, 21 May 2014 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 May 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
Royal Wedding Planner in Chandigarh

साल 2013 की बात है। एक इवेंट के लिए चंडीगढ़ आया था यहां की लोकेशन बहुत पसंद आई और आइडिया आया इस शहर में डिजाइनर शादी आयोजित करवाने का। राहुल एस एंटरटेनमेंट के पार्टनर राहुल सरदाना ने यह बात मंगलवार को सेक्टर 34 के एक होटल में कही।

विज्ञापन


राहुल अपनी कंपनी के साथ निमंत्रण बैंक्वेट के मालिक परमिंदर के साथ मिलकर डिजाइनर शादी का कांसेप्ट लेकर आ रहे हैं। राहुल ने बताया कि डिजाइनर शादियों का ट्रेंड आजकल बढ़ गया है।
विज्ञापन


हर कोई अपनी शादि को शाही बनाना चाहता है। इसलिए वह अपना यह विचार शहर में लेकर आए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर बेहद ही विकसित है इसीलिए यहां शाही का विचार सहीं भी बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर शादी में होगा अलग प्रयोग
राहुल ने बताया कि वह हर शादी में अलग प्रयोग करेंगे। शादियों में बड़ी हस्तियों को भी बुलाया जाएगा, उनका मैनेजमेंट और सब कुछ का ध्यान वह ही रखेंगे।

लियोर सुचार्ड के शो से करेंगे लांच

राहुल ने बताया कि वह शादी के इस विचार को एंटरटेनर लियोर सुचार्ड के लाइव शो से लांच करेंगे। यह शो 14 मई को शहर में रखा जाएगा। इस शो में पंजाब हरियाणा और हिमाचल के खास लोगों को निमंत्रित किया गया है।


लियोर एक विदेशी हस्ती है जो अपने कर्तब से धूम मचा चुके हैं। राहुल ने कहा कि वह इस तरह के इवेंट शहर में हर महीने में एक बार करेंगे जिसमें कई गायक और अभिनेता को बुलाया जाएगा।

राहुल ने कहा कि हाल ही में उनकी कंपनी ने चेन्नई में मुकेश अंबानी की बहन की बेटी की शादी करवाई जिसमें कई नए प्रयोग किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed