होटल बनेगा घर, मंडप सजेगा और होंगी शादियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शादी के लिए न बैंडबाजे की दिक्कत न ही बारात को ठहराने की मशक्कत। आपको यह सारा इंतजाम एक ही छत के नीचे मिलेगा। अबकी बार लगन के मौसम में होटल जेडब्लू मैरिएट आपके लिए लेकर आया है ऐसा ही इंतजाम।
इसकी शुरुआत होटल में मंगलवार से कर दी गई है। शादियों की बुकिंग के लिए यहां स्पेशल स्टाफ है और काउंसिलिंग के लिए वेडिंग प्लानर्स।
आपको शादी के लिए जरा भी परेशान न होना पड़े इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। लगन के मौसम के आने से पहले ही होटल ने यह शुरुआत की है।
स्टाइलिश थीम के साथ स्टाइलिश शादी
स्टाइलिश शादी के साथ ही यहां थीम भी ऐसी होगी जो कि आपका दिल जीत लेगी। टाप डीजे, म्यूजिक और मस्ती के संग पार्टी का आनंद आपका दिल जीत लेगा।
हां, आपको शादी के लिए इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं, होटल में ही रहने का इंतजाम भी होगा। जिसके लिए यहां 165 रूम हैं।
शादी यादगार बनाने के लिए सर्टीफाइड वेडिंग प्लानर्स का इंतजाम किया गया है। वहीं, आपका लगन मंडप भी तैयार करेंगे। आपको यदि पंडित नहीं मिलता है तो उसका इंतजाम भी वही करेगा।
कम खर्च में हर इंतजाम
आप खर्च कम करना चाहते हैं तो भी वेडिंग प्लानर्स आपको हर इंतजाम बताएंगे। इसमें मैन्यू, टेबल सेटिंग्स, लोरिस्ट, फोटोग्राफर्स, एक बैंड है। होटल जेडब्लू मैरिएट के डायरेक्टर सेल्स सनी घई ने बताया कि शादी के लिए इंतजाम काफी करने होते हैं।
आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होटल ने यह इंतजाम किए हैं। उनको बैंडबाजे से लेकर फोटोग्राफर्स और लगन मंडप तक तैयार मिलते हैं। इसका लाभ यह होता है कि पार्टी का रंग अच्छा रहता है।
होटल में 165 रूम हैं और चार सुइट के साथ एक प्रेसिडेंशियल सुइट भी। जेडब्ल्यू मैरियट चंडीगढ़ में फ्लेवर्स के संग हरेक प्रकार का व्यंजन तैयार करने के लिए स्पेशल शेफ हैं। शादी का इंतजाम ग्रैंड बालरूम में भी किया जा सकता है और बैंक्वेट में भी।