{"_id":"63866c99c6e9642f7e14d9de","slug":"round-glass-football-academy-punjab-becomes-administrator-challenger-football-cup-winner-chandigarh-news-pkl46985489","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: राउंड ग्लास फुटबॉल अकादमी पंजाब बना एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर फुटबॉल कप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: राउंड ग्लास फुटबॉल अकादमी पंजाब बना एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर फुटबॉल कप विजेता
विज्ञापन
चंडीगढ़। एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर फुटबॉल कप की विजेता ट्रॉफी को राउंड ग्लास फुटबॉल अकादमी पंजाब ने जीत लिया। मंगलवार को फाइनल मुकाबला सेक्टर-46 के खेल परिसर में खेला गया। इसमें पंजाब ने मणिपुर की टीम को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हरा दिया। विजेता टीम से सनोटी ने 6वें मिनट, 27 वें मिनट, 71 वें मिनट में तीन गोल दागे। वहीं बॉबी ने 31वें मिनट, ओमांग ने 55वें मिनट और सहिजा ने 81वें मिनट में एक-एक गोल दागे। विजेता टीम को दो लाख रुपये के इनाम के साथ ट्रॉफी और उपविजेता रही टीम को 1 लाख रुपये के साथ ट्रॉफी दी गई। फाइनल मुकाबले के देखने के लिए पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। साथ ही यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल व अन्य लोग भी शामिल रहे।
जीत के बाद खिलाड़ियों की खुशी सातवें आसमान पर
राउंड ग्लास पंजाब की टीम एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर फुटबॉल में पहली बार हिस्सा लिया और पहली ही बार में ही टूर्नामेंट की विजेता भी बना गई। इस टूर्नामेंट में खेले गए सभी मुकाबलों में भी जीत दर्ज की। जीत के बाद खिलाड़ियों की खुशी देखते ही बन रही थी।