फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rotary Club Chandigarh Central is empowering thousands of lives through service and technology.

Chandigarh News: सेवा और तकनीक के जरिये हजारों जिंदगियों को संबल दे रहा रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल

Sun, 04 Jan 2026 12:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club Chandigarh Central is empowering thousands of lives through service and technology.
चंडीगढ़। रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल समाज सेवा में लगातार ठोस कदम उठा रहा है। क्लब की प्रमुख परियोजनाओं में दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला स्वास्थ्य और तकनीक आधारित सहायता योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

‘एक हाथ आशा का और एक कदम आशा का’ परियोजना के तहत अब तक 4,500 से अधिक कृत्रिम हाथ और पैर वितरित किए जा चुके हैं, जिससे दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बने हैं। महिला स्वास्थ्य क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर 6 लाख सेनेटरी पैड वितरित कर क्लब ने महिलाओं में स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के तहत जीएमसीएच सेक्टर 32 में पोस्ट सर्जरी मरीजों के लिए मेडिकल डिस्पोजेबल और घाव की ड्रेसिंग की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। विजन ड्राइव 2025 में गांधी स्मारक भवन में 50 दृष्टिबाधित छात्रों को एआई आधारित स्मार्ट ग्लासेज और ओरबिट 20 डिवाइस प्रदान किए गए। रोटेरियन विभू भटनागर ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के जरूरतमंदों तक टिकाऊ और व्यावहारिक सहायता पहुंचाना है और भविष्य में ऐसी योजनाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed