फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rose Festival: langur lags behind unmasked people, yamraj scares

रोज फेस्टिवल : बिना मास्क पहने लोगों के पीछे पड़ा लंगूर, यमराज ने डराया

Sun, 28 Feb 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rose Festival: langur lags behind unmasked people, yamraj scares
लोगों को मास्क पहनने का संदेश देता बहरूपिया। -अजय वर्मा - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। रोज फेस्टिवल में कलाकार जोकर, लंगूर, यमराज आदि वेश धारण कर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। शनिवार को आर्ट म्यूजियम -10 के परिसर में ऐसा नजारा देखने को मिला। जिन लोगों ने मास्क नहीं पहना था या मास्क सिर्फ लटकाया था मुंह नहीं ढका था, ऐसे लोगों के पीछे लंगूर पड़कर उन्हें मास्क पहनवा रहा था। यमराज के वेश में शहराज बहुरूपिया ने अपने आगे एक बैनर लगाया था, जिस पर लिखा था- मास्क नहीं पहनना है तो मेरे पास आए। वहीं, जोकर बने कलाकार लोगों पोस्टरों और नारों के साथ मास्क पहनने के लिए जागरूक करने के साथ-साथ करतब भी दिखा रहे थे। खास बात यह है कि जयुपर के बहुरूपिया ग्रुप के इन कलाकारों को चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से आमंत्रित किया गया है, ताकि लोगों को कोरोना के प्रति रोचक अंदाज में जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन

जोकर के भेष में महबूब बहुरूपिया, बंदर के भेष में अंकुर शर्मा, यमराज के बीच में शहराज बहरूपिया, निषाद राज के भेष में नागौरी बहुरूपिया, चार्ली के भेष में रेहान ने भूमिका अदा की। इन सब ने अपनी कला से लोगों का मन मोहा। महबूब भैरूपिया ने बताया कि वह कई सालों से चंडीगढ़ आ रहे हैं और मेलों में आकर लोगों को देखकर उनको बहुत खुशी होती है। जब लोग उनके करतब देखकर खुश होते हैं तो उन्हें प्रोत्साहन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed