{"_id":"7a2be956df27947ebc7579f5432a90a0","slug":"rose-festival-in-pu-from-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में 15 से महकेंगे कई तरह के गुलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में 15 से महकेंगे कई तरह के गुलाब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jan 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में 5वां रोज फेस्टिवल 15 और 16 फरवरी को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
पीयू हॉटिकल्चर विभाग के डिविजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर के अनुसार रोज फेस्टिवल में स्कूल और कालेज स्तर के विद्यार्थियों के लिए 11 अलग-अलग तरह के कंपीटीशन आयोजित किए जाएंगे।
14 फरवरी को फ्लॉवर शो और फोटोग्रॉफी कंपीटीशन होंगे। रोज फेस्टिवल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग वीरवार से पीयू के ओल्ड यूआईईटी बिल्डिंग से आवेदन फार्म ले सकते हैं।
विज्ञापन
पीयू ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की फीस 50 रुपये और रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस कंपीटीशन के लिए 100 रुपये फीस रखी गई है। पीयू के डीयूआई और रजिस्ट्रार प्रो.एके भंडारी वीरवार को दोपहर 12.30 बजे रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
15 फरवरी की शाम पीयू के फैशन टेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थी फैशन शो में हिस्सा लेंगे। 16 जनवरी को दिन में रोज प्रिंस और प्रिंसेस प्रतियोगिता और रात को सूफी गायक कंवर ग्रेवाल प्रस्तुति देंगे। ठाकुर ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।