{"_id":"10f686d1320b3416447aa9634ab5d417","slug":"ropar-car-fall-bhakra-canal-teen-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरी कार निकाली, किशोर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरी कार निकाली, किशोर लापता
अमर उजाला, रोपड़
Updated Sun, 23 Nov 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाखड़ा नहर में गिरी स्विफ्ट कार को रविवार सुबह भारी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। इसमें से लापता हुए दोनों किशोरों के बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। दोनों नाबालिग थे।
शनिवार देर शाम गांव हुसैनपुर के दो किशोर सुखवीर सिंह (15) और काका (17) स्विफ्ट कार लेकर घर से गए थे। सुखवीर की ताये की बेटी की शादी का कार्ड देने के लिए दोनों किशोर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान वे भाखड़ा नहर में जा गिरे।
बकरी चराने वाले युवक ने कार को नहर में गिरते देखा। विवाह के कार्ड से कार मालिक की पहचान हो सकी। हादसे की सूचना परिवार को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर वहां पहुंचे।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम अंधेरा होने के कारण कार को नहर से नहीं निकाला जा सका। रविवार सुबह से कार को नहर से निकालने का काम शुरू किया गया। साढ़े आठ बजे कार को नहर से निकाला जा सका। उनकी तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों का कुछ पता नहीं लग पाया था।