फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rooms allotted to Punjab ministers in Secretariat

पंजाब: सचिवालय में मंत्रियों को कमरे मिले लेकिन विभाग नहीं, पढ़ें- कौन-कहां बैठेगा

Mon, 27 Sep 2021 10:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Sep 2021 10:58 PM IST
सार

पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों को सचिवालय में कमरे आवंटित कर दिए गए हैं। डॉ. राजकुमार वेरका को सातवीं मंजिल पर कमरा नंबर 27, परगट सिंह को छठी मंजिल पर कमरा नंबर पांच और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को सातवीं मंजिल पर कमरा नंबर 35 आवंटित किया गया है।

विज्ञापन
Rooms allotted to Punjab ministers in Secretariat
पंजाब कैबिनेट - फोटो : Punjab CMO

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों को सोमवार को पंजाब सिविल सचिवालय में कमरे अलॉट कर दिए गए। हालांकि शपथ ग्रहण करने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मंत्रियों को अभी तक उनके विभाग अलॉट नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से मंत्रियों और उनके स्टाफ के कमरों की जो व्यवस्था की गई है, उसके तहत उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को मुख्यमंत्री के कमरे के साथ वाला वह कमरा अलॉट किया गया है, जो कैप्टन सरकार के समय मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी तेजवीर सिंह को दिया गया था। वहीं, दूसरे उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को सचिवालय की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 31 व 32 अलॉट किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरों में किसानों का भारत बंद: पंजाब भर में व्यापक असर, सड़क और बाजार दिखे सूने, 22 ट्रेनें रहीं रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा को छठी मंजिल पर कमरा नंबर 38 मिला है, जबकि मनप्रीत सिंह बादल को तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 15 व 19 अलॉट किया गया है। तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को सातवीं मंजिल पर कमरा नंबर 35, अरुणा चौधरी को छठी मंजिल पर कमरा नंबर 37, सुखबिंदर सिंह सरकारिया को पांचवीं मंजिल पर कमरा नंबर 25 व 27, राणा गुरजीत सिंह को पांचवीं मंजिल पर कमरा नंबर 21, रजिया सुलताना को छठी मंजिल पर कमरा नंबर 34 आवंटित किया गया है।

यह भी पढ़ें- Punjab Cabinet Expansion: ये है चरणजीत सिंह चन्नी का नया मंत्रिमंडल, पढ़ें नए-पुराने मंत्री चेहरों का राजनीतिक सफर

विजय इंदर सिंगला को पांचवीं मंजिल पर कमरा नंबर 30 व 31, भारत भूषण आशू को पांचवीं मंजिल पर कमरा नंबर 33, रणदीप सिंह नाभा को तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 20, डॉ. राजकुमार वेरका को सातवीं मंजिल पर कमरा नंबर 27, संगत सिंह गिलजियां को सातवीं मंजिल पर कमरा नंबर 31 व 33, परगट सिंह को छठी मंजिल पर कमरा नंबर पांच और गुरकीरत सिंह कोटली को तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 34 अलॉट किया गया है। इनके अलावा मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी हुस्न लाल को दूसरी मंजिल पर मुख्यमंत्री कार्यालय में वही कमरा अलॉट किया गया है, जहां कैप्टन सरकार के समय मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव सुरेश कुमार बैठते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed