बारिश में छत गिरी,पिता और 2 बच्चों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिन से हो रही बारिश पंजाब के एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। मकान की छत गिरने से पिता और दो बच्चों की मौत हो गई। घटना में पटियाला में त्रिपड़ी थाने के अधीन पड़ते भारत नगर में रविवार रात हुई।
तेज बारिश से एक घर की छत के मलबे में दबकर पावरकाम के लाइनमैन व उसके दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि पत्नी व दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
मामले के जांच अधिकारी त्रिपड़ी थाने के एएसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि पावरकाम में लाइनमैन के पद पर तैनात 50 साल का राजकुमार रविवार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद परिवार समेत टीवी देख रहा था।
घर की छत धड़ाम से पूरे परिवार पर आ गिरी
इसी बीच तेज बारिश व हवा के कारण उसके घर की छत धड़ाम से पूरे परिवार पर आ गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से मलबे के नीचे से राजकुमार व उसकी पत्नी उर्मिला (35) और चार बच्चों लड़की सीमा (11 साल), लड़के सुखविंदर (10), वाणी (8), आदेश (4) को बाहर निकाला गया। सभी हो राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया।
वहां डाक्टरों ने चेकअप के बाद राजकुमार और उसकी लड़की सीमा और लड़के सुखविंदर को मृत घोषित कर दिया। पत्नी उर्मिला, बेटी वाणी और बेटे आदेश गंभीर हालत में हैं। सोमवार की सुबह एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान समेत एसडीएम गुरपाल सिंह चहल ने घटनास्थल का दौरा किया।