{"_id":"69e33421834a6d94a32b2037e3f31ba2","slug":"rohtak-sister-first-time-says-about-moga-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा कांड पर पहली बार बेबाक बोलीं रोहतक सिस्टर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा कांड पर पहली बार बेबाक बोलीं रोहतक सिस्टर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 16 May 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक में रोडवेज बस में कथित छेड़छाड़ और मारपीट प्रकरण से चर्चा में आईं रोहतक सिस्टर्स ने मोगा कांड पर पहली बार बयान दिया।
विज्ञापन
रोहतक में जिला कोर्ट पहुंची दोनों बहनों पूजा और आरती ने कहा कि मोगा कांड की तरह उस लड़की जैसे मरना ठीक है क्योंकि जब आप मनचलों का विरोध करते हैं तो समाज में आपका जीना मुश्किल हो जाता है। कॉलेज जाती हैं तो आते-जाते लोग उनपर टिप्पणियां करते हैं।
महिला गवर्नमेंट कॉलेज, रोहतक में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा पूजा ने कहा कि अब तो आरोपियों को सजा दिलाने की बजाए उनके कॉलेज की परफार्मेंस देखी जा रही है कि उनका कॉलेज में व्यवहार कैसा है?
विज्ञापन
जांच के नाम पर अजीबो गरीब सवाल पूछे जाते हैं। इस तरह के सवाल कई बार उन्हें निराश कर जाते हैं और ऐसा लगता है कि उन्होंने बस में लड़कों का विरोध कर न जाने कितनी बड़ी गलती कर दी है।
विज्ञापन
हालांकि वे दोनों लोगों द्वारा किए कटाक्ष आदि को नजरअंदाज करती हैं लेकिन इससे उनको मानसिक काफी दुख होता है जिससे उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि ये पुरुष प्रधान समाज है यहां महिलाओं की आवाज को दबा दिया जाता है। आरती ने कहा कि अच्छा होता कि हमें भी मोगा कांड के जैसे बस से गिरा कर मार दिया जाता।