{"_id":"64cf707474f69bcecf00ee83","slug":"rohtak-railway-station-will-be-redeveloped-with-rs-29-crore-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत भारत स्टेशन योजना: 29 करोड़ से होगा रोहतक रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, PM मोदी ने रखी पुनर्विकास की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत भारत स्टेशन योजना: 29 करोड़ से होगा रोहतक रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, PM मोदी ने रखी पुनर्विकास की नींव
Sun, 06 Aug 2023 03:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Aug 2023 03:38 PM IST
सार
Amrit Bharat Station Scheme : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले नौ साल में हमने रेलवे में रिकॉर्ड निवेश किया है। रेलवे के इस साल के बजट में 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आवंटन किया गया है। यह बजट 2014 के बजट से पांच गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
Rohtak News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रोहतक रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव रखी। कहा कि रेलवे स्टेशन भवन की डिजाइन स्थानीय संस्कृति विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगी। दो साल में 29 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे का नया भवन बनकर तैयार होगा। समारोह के दौरान सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व का भी संकल्प लिया है। ये अमृत रेलवे स्टेशन उसके भी प्रतीक बनेंगे। इन स्टेशनों में देश की संस्कृति और स्थानीय विरासत की झलक दिखेगी। हर अमृत स्टेशन, शहर की आधुनिक आकांक्षाओं और प्राचीन विरासत का प्रतीक बनेगा। 2014 से पहले देश में छह हजार से भी कम रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज थे। अब यह बढ़कर 10 हजार से अधिक हो गए है। जल्द ही सभी रेल ट्रैकों का विद्युतीकरण कर दिया जाएगा। पिछले नौ साल में सौर पैनलों से बिजली पैदा करने वाले रेलवे स्टेशनों की संख्या 1,200 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
पिछले नौ साल में रेलवे में रिकॉर्ड निवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले नौ साल में हमने रेलवे में रिकॉर्ड निवेश किया है। रेलवे के इस साल के बजट में 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आवंटन किया गया है। यह बजट 2014 के बजट से पांच गुना ज्यादा है। जल्द ही पूर्वोत्तर राज्यों की सभी राजधानी रेलवे नेटवर्क से जुड़ जाएंगी।
विज्ञापन