फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rohtak Brave Sisters Molestion Case

एसपी से मिलीं रोहतक सिस्टर्स, जानिए क्या कहा?

Fri, 26 Dec 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 26 Dec 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
Rohtak Brave Sisters Molestion Case

बस में कथित छेड़छाड़ और मारपीट मामले में दोनों बहनें पूजा और आरती बुधवार को एसपी से मिलीं। थाना खुर्द निवासी दोनों बहनों से एसपी से गुहार लगाई कि वे सिटी पार्क वाले वीडियो में सामने आए युवक की पहचान कर कार्रवाई करें। उनका दावा है कि उक्त युवक ने भी उनसे छेड़छाड़ की थी।

विज्ञापन


दोनों ने डीसी शेखर विद्यार्थी के न मिलने पर आईसी कॉलेज की प्राचार्य से मुलाकात कर कॉलेज में ही हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इससे पहले, दोनों बहनें आरती व पूजा पिता राजेश के साथ बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एसपी शशांक आनंद के कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन


एसपी को शिकायत दी कि 5 नवंबर को वे घर से कॉलेज के लिए रोहतक आई थीं। कॉलेज जाने के लिए जब वे दोनों बस स्टैंड के सामने स्थित हुड्डा सिटी पार्क से गुजर रही थीं तो उनको वहां पहले से बैठे एक युवक ने पैर उलझा कर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने उसकी पिटाई भी की। जिसकी किसी अन्य ने विडियो बना ली। उन्होंने विडियो को देख पिट रहे युवक की शिनाख्त करने और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सफर में डर लगता है, इसलिए हॉस्टल दें

Rohtak Brave Sisters Molestion Case

आरती व पूजा ने कहा, कि उनका कॉलेज गांव से काफी दूर है। इसलिए उन्हें हर रोज बस में आना-जाना पड़ता है। सफर में उन्हें डर लगता है। हॉस्टल की मांग पर उन्होंने आईसी कॉलेज की प्राचार्य को ज्ञापन दिया। दावा है कि प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी बैनीवाल दलाल ने उन्हें जनवरी में कॉलेज शुरू होने पर हॉस्टल में कमरा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

लड़के निर्दोष मिले तो करेंगी नार्को टेस्ट की मांग

पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर पूजा का कहना है कि उन्हें रिपोर्ट का इंतजार है। साफ हो जाएगा कि कौन दोषी है। रिपोर्ट में आरोपी युवक निर्दोष साबित हुए तो क्या करेंगी, इस सवाल पर उसने कहा कि वे नार्को टेस्ट की मांग करेंगी।

लड़के निर्दोष हैं तो पंचायत क्यों
पूजा ने कहा है कि समझौते के लिए आरोपी युवकों के परिजनों की ओर से पंचायत तक की जा रही है। यदि वे निर्दोष हैं तो पंचायत की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि बस में वीडियो बनाने वाली युवती के बारे में वे नहीं जानती हैं।

लड़कियों के खिलाफ दर्ज हो मामला

Rohtak Brave Sisters Molestion Case

आरोपी युवकों के वकील संदीप राठी ने कहा कि हम पॉलीग्राफ टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में सोचेंगे। हमारी मांग है कि पुलिस प्रशासन दोनों लड़कियों के खिलाफ कुलदीप, दीपक और मोहित की ओर से दी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करे। कहा कि पुलिस लड़कियों के मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच करें। ताकि यह भी पता लग सके कि वीडियो इनके मोबाइल से बने या फिर दूसरे ने बनाया। दोनों बहनों ने कई बार कहा है कि उनके साथ कई बार छेड़छाड़ हो चुकी है, ऐसे में इन मामलों की भी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed