{"_id":"09fc8c52ca2795d76c75d89ec59249ae","slug":"rodyas-buses-bus-stops-public-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉप पर नहीं रुकतीं रोडवेज बसें, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉप पर नहीं रुकतीं रोडवेज बसें, लोग परेशान
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Dec 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस चालक मनमर्जी से बसें रोकते हैं। हरियाणा और दिल्ली की ओर जाने वाली बसें अभी भी ट्रिब्यून चौक पार बस स्टॉप से पीछे ही रुक रही हैं।
चालक बस स्टॉप की बजाय स्लिप रोड से थोड़ा आगे जाकर बसें रोक रहे हैं। इस कारण न सिर्फ ट्रैफिक की समस्या बन रही है, बल्कि दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।
बसें चौक पार करते ही धीमी हो जाती हैं जिससे उनके पीछे चल रहे वाहनों का वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। यदि बसें निर्धारित बस स्टॉप पर रुके तो कोई समस्या नहीं होगी।
ट्रैफिक पुलिस की भी नहीं मान रहे चालक
सीटीयू की बसें बस स्टॉप तक जा रही हैं, लेकिन रोडवेज बस चालक तो ट्रैफिक पुलिस की भी नहीं मानते। अमर उजाला के अभियान के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी अब यात्रियों को सड़क किनारे खड़ा होने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन
यात्रियों को बस स्टॉप तक जाने को कहा जा रहा है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी बसों को भी आगे रुकने का इशारा कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर बस चालक उनकी भी नहीं सुनते।
मैं आज किसी मीटिंग को लेकर व्यस्त था। इस समस्या को सुलझाने के लिए कल कोई इंतजाम करवाता हूं।
-रोहताश सिंह, जनरल मैनेजर, हरियाणा रोडवेज, चंडीगढ़