{"_id":"dc1299574dbc1ad1941b922697987f31","slug":"rock-garden-creator-nek-chand-passed-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेक चंद नहीं रहे, पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेक चंद नहीं रहे, पीजीआई में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Jun 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉक गार्डन के निर्माता नेक चंद की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में देररात को हो गई। वे 90 वर्ष के थे। पद्मश्री से सम्मानित नेकचंद डाइबीटिज समेत कई बीमारियों से पीड्ति थे।
विज्ञापन
पीजीआई के अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने देर रात 12.12 मिनट पर अंतिम सांस ली। पद्मश्री नेकचंद को शाम 5 बजे गंभीर हालत में पीजीआई लाया गया था। उनकी किडनी फेल हो गई। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पद्म श्री नेकचंद का जन्म 15 दिसंबर 1924 को पाकिस्तान के शकरगढ़ में हुआ था।
विज्ञापन
विभाजन के बाद वो चंडीगढ़ में आ बसे और रोड इंस्पेक्टर के रूप में काम किया। रॉक गार्डन के निर्माण ने नेक चंद को नई पहचान दी। उन्हें 1984 को उन्हें पद्मश्री से सम्मानति किया गया।
विज्ञापन