फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rock Garden Chandigarh Creator Nekchand 90th Birthday Celebration

Happy Birthday पद्मश्री नेकचंद, ऐसे होगा सेलिब्रेशन

Mon, 15 Dec 2014 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Dec 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
Rock Garden Chandigarh Creator Nekchand 90th  Birthday Celebration

रॉड गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचंद सैनी आज 90 बरस के हो जाएंगे। उनका हैप्पी वाला बर्थडे मनाने के लिए कई स्कूलों के स्टूडेंट और शहरवासी रॉक गार्डन में इकट्ठा होंगे। यहां होने वाले उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन भी शहर की इस शख्सियत के खास दिन को खास बनाएगी। पद्मश्री नेकचंद सैनी के जन्मदिवस पर यूटी प्रशासन ने कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। प्रशासक के एडवाइजर केके शर्मा कार्यक्रम के होस्ट होंगे।
विज्ञापन


शहर की कई जानी-मानी हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होंगी। इनमें पूर्व आईएएस अधिकारी भी आएंगे। कई दिन से रॉक गार्डन में उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रॉक गार्डन में आज ये कार्यक्रम होंगे

Rock Garden Chandigarh Creator Nekchand 90th  Birthday Celebration

-सुबह 9:30 बजे पेंटिंग कंपटीशन।
-11:30 से 12 बजे तक विनर्स को प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन।
-12:30 बजे पिछले कई दिन से चल रही प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार बांटे जाएंगे।
-एनजेडसीसी के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति दो बजे से। इसमें कई पंजाबी लोक गायक आएंगे।
-दोपहर दो बजकर 55 मिनट पर यूटी प्रशासक के एडवाइजर केके शर्मा पद्मश्री नेकचंद का करेंगे स्वागत।
-कई लोक कलाकार करेंगे कार्यक्रम पेश।
-कार्यक्रम में मौजूद हस्तियां नेकचंद को सिरोपा भेंट करेंगी।
-दोपहर बाद नेकचंद को जीवन में मदद करने वाले और उनके नजदीकी लोग शेयर करेंगे उनसे जुड़ी यादें।
-शाम चार बजकर 55 मिनट पर केक कटिंग सेरेमनी। कार्यक्रम में मौजूद स्टूडेंट्स के साथ मनाएंगे जन्मदिन।
-सभी कार्यक्रम रॉक गार्डन के फेज-3 में होंगे। बारिश होने पर कार्यक्रम हॉल में होंगे।

90 किलो का कटेगा केक

Rock Garden Chandigarh Creator Nekchand 90th  Birthday Celebration

पंचकूला सेक्टर-7 स्थित बेकर्स सिंह संस के ऑनर बॉबी सिंह नेकचंद को उनके 90वें जन्मदिन पर 90 किलो का केक गिफ्ट करेंगे। बॉबी थीम केक बनाने में माहिर हैं।

नेकचंद के परिवार की ओर से उन्हें दस किलो के केक का ऑर्डर दिया गया था, लेकिन बॉबी सिंह ने उन्हें अपनी तरफ से 90 किलो का केक गिफ्ट करने की बात कही। इसके लिए वे कई दिन से खास तैयारी कर रहे थे।

ये एक थीम केक होगा, जो छह-सात मंजिल का होगा। इसे रॉक गार्डन की थीम पर बनाया जाएगा। इसमें उन्होंने खास तौर पर इटेलियन जैली का इस्तेमाल किया है।  

दादाजी को दूंगा सरप्राइज गिफ्ट  
नेकचंद के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर उनका पूरा परिवार उत्साहित है। उनकी बेटी और नातिन खास तौर से यूके से उनका जन्मदिन मनाने आईं हैं।

उनका दस साल का पोता आहान इस खास दिन को लेकर काफी उत्साहित है। उसने दादाजी को बर्थडे पर सरप्राइज गिफ्ट देने की तैयारी की है। साथ ही अपने दोस्तों को भी सेलिब्रेशन पर बुलाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed