{"_id":"5e5058e259bb57f177aeb8de95f912fd","slug":"robert-vadra-s-property-may-be-seized-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन सौदों में वाड्रा पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन सौदों में वाड्रा पर लटकी तलवार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Oct 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में नई भाजपा सरकार बनने के साथ ही सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर जांच की तलवार लटकने लगी है।
विज्ञापन
राज्य की नई सरकार में रविवार को शपथ लेने के कुछ घंटों के भीतर ही कैबिनेट मंत्रियों अनिल विज और कैप्टन अभिमन्यु ने ऐलान कर दिया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भूमि घोटालों की व्यापक जांच के लिए भाजपा सरकार जल्द ही आदेश जारी करेगी।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पिछली सरकार के समय के जमीन घोटाले होने के आरोपों की जांच होगी। विज ने कहा कि जांच में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कानूनन कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
अनिल विज ने कहा कि किसानों से करीब 70 हजार एकड़ जमीन लेने के बाद भारी लाभ लेकर बेची गई। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर चाहे रॉबर्ट वाड्रा हों या भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन