{"_id":"63bdcf04172e83271b208edd","slug":"robbery-case-solved-within-48-hours-four-accused-arrested-chandigarh-news-pkl473967662","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 48 घंटे के अंदर लूट का केस सुलझाया, चार आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 48 घंटे के अंदर लूट का केस सुलझाया, चार आरोपी दबोचे
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने लूट का एक मामला 48 घंटे के अंदर सुलझाया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल चार में से दो आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने दो बालिग आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि सात जनवरी को मोहाली के जगतपुरा में रहने वाले ललटू कुमार ने शिकायत दी कि छह जनवरी को रात करीब 10.30 बजे नौकरी के बाद वह अपने घर जा रहे थे। इस दौरान सेक्टर-47 में गुरुद्वारा साहिब लाइट प्वाइंट के पास उन्हें चार युवकों ने रोका और जबरदस्ती पकड़ लिया। उनमें से एक युवक ने जेब से मोबाइल निकाल लिया और एक ने 4400 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने उन्हें चाकू दिखाया और धमकी देकर भाग गए। शिकायत के बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
एसडीपीओ/साउथ डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क और एसएचओ इंस्पेक्टर बलदेव सिंह के नेतृत्व में टीम ने समझदारी से काम किया और 48 घंटे के अंदर ही नौ जनवरी को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान फैदां निजामपुर में रहने वाले 20 वर्षीय चंद्रप्रकाश, गांव फैदा में रहने वाले 19 वर्षीय अजय और दो अन्य नाबालिग रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को जुवेनाइल होम में भेज दिया है जबकि चंद्रप्रकाश और अजय को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना हुआ मोबाइल, चाकू और 960 रुपये कैश बरामद कर लिया है।