{"_id":"63bb8792c325a75e7e3ee6f7","slug":"robbers-shot-dead-punjab-police-gunman-in-phagwara-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बड़ी वारदात: फगवाड़ा में गैंगस्टर्स ने पंजाब पुलिस के गनमैन की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बड़ी वारदात: फगवाड़ा में गैंगस्टर्स ने पंजाब पुलिस के गनमैन की गोली मारकर की हत्या
Mon, 09 Jan 2023 08:48 AM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला/जालंधर (पंजाब)

Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:48 AM IST
सार
रविवार रात को गैंगस्टर्स फगवाड़ा के अर्बन एस्टेट कालोनी से किसी की क्रेटा कार लूट कर भाग रहे थे। इसकी जानकारी थाना सिटी फगवाड़ा के एसएअचो अमनदीप नाहर के गनर कुलदीप सिंह उर्फ कमल बाजवा को लगी तो उन्होंने गैंगस्टर्स का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मृतक कमल बाजवा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फगवाड़ा थाना सिटी के एसएचओ एसआई अमनदीप नाहर के गनर कांस्टेबल कुलदीप सिंह उर्फ कमल बाजवा को गैंगस्टर्स ने उस समय गोली मार दी, जब वह फगवाड़ा से देर रात एक क्रेटा गाड़ी छीनकर भाग रहे थे। गैंगस्टर्स-पुलिस के बीच आमने-सामने फायरिंग में कमल बाजवा शहीद हो गए, वहीं तीन गैंगस्टर्स भी गोलियां लगने से जख्मी हो गए हैं। एक गैंगस्टर मौके से भागने में कामयाब रहा।
तीनों गैंगस्टर्स को पहले फिल्लौर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में जालंधर रूरल की पुलिस ने थाना फिल्लौर में गैंगस्टर्स के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सभी पेशेवर अपराधी हैं, इनके खिलाफ जालंधर, कपूरथला व होशियारपुर के विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार रात को गैंगस्टर्स फगवाड़ा के अर्बन एस्टेट कालोनी से किसी की क्रेटा कार लूट कर भाग रहे थे। इसकी जानकारी थाना सिटी फगवाड़ा के एसएअचो अमनदीप नाहर के गनर कुलदीप सिंह उर्फ कमल बाजवा को लगी तो उन्होंने गैंगस्टर्स का पीछा करना शुरू कर दिया। बाजवा को गैंगस्टर्स के पास असलहा होने की जानकारी नहीं थी। गैंगस्टर्स ने जब देखा कि पुलिस वाला उनका पीछा कर रहा है तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस फायरिंग में गोलियां कमल बाजवा को लगी तो उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
वहीं पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर्स के टांगों और हाथों पर गोलियां लगी। तीनों जख्मी गैंगस्टर्स की पहचान रणजीत सिंह निवासी गांव बाह्मणियां शाहकोट, विशाल सोनी निवासी गांव मुंडेला कलां खन्ना, कुलविंदर उर्फ किंदा निनवासी गांव हरीपुर जालंधर के रूप में हुई हैं। जबकि इनका चौथा साथी युवराज सिंह उर्फ योरी निवासी हलवारा थाना बिगला जालंधर भागने में कामयाब रहा। तीनों को लेकर पुलिस पहले सिविल अस्पताल फिल्लौर में लेकर गई। जहां पर दो की हालत गंभीर होने के चलते सिविल अस्पताल जालंधर में रेफर कर दिया गया। देर रात पुलिस तीनों को लेकर जालंधर पहुंची। तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसएसपी जालंधर देहाती स्वर्णदीप सिंह के अनुसार थाना फिल्लौर में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।