फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robber fire on unarmed police who were chasing the home guard was injured by the bullet

चंडीगढ़: लुटेरे ने पीछा कर रही निहत्थी पुलिस पर की फायरिंग, गोली लगने से होमगार्ड घायल

Wed, 24 Nov 2021 01:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 24 Nov 2021 01:27 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, प्रकाश नेगी को गोली मारने वाले लुटेरे ने ही 18 नवंबर को चंबा निवासी महिला से लूट की थी। घटनास्थल के पास आईटीआई लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी में वह महिला के पीछे जाते हुए कैद हुआ था। वह हरे रंग की जैकेट पहने हुए था और जेब में हाथ डालकर चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, उसकी चाल ढाल और पहनावे से पुलिस को यकीन है कि दोनों वारदातों में इसका ही हाथ है।

विज्ञापन
Robber fire on unarmed police who were chasing the home guard was injured by the bullet
वारदातस्थल की जांच करती सीएफएसएल व क्राइम ब्रांच की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छह दिन पहले चंबा की महिला को लूटने के आरोपी को पकड़ने पहुंची निहत्थी पुलिस टीम पर आरोपी ने गोली चला दी। गोली लगने से होमगार्ड घायल हो गया जबकि बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। गोलीकांड की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे आईटीआई लाइट प्वाइंट से 100 मीटर दूर सेंट्रा मॉल रोड पर आम के बाग में हुई। भागता हुआ आरोपी पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात सवा आठ बजे पैदल जा रही चंबा निवासी अपराजिता के साथ हथियार के बल पर इसी आम के बाग में लूट हुई थी। महिला से सोने के गहने लूटे गए थे। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस छह दिन से जुटी हुई थी। मंगलवार रात करीब आठ बजे सिपाही विरेंद्र कुमार विरेन, होमगार्ड मेजर और प्रकाश नेगी स्विफ्ट कार में बाग के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्हें आईटीआई लाइट प्वाइंट के पास मुख्य सड़क पर एक संदिग्ध युवक दिखा। उसकी गतिविधियां संदेहास्पद लग रही थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी रोकी तो वह तेजी से चलता हुआ आम के बाग में घुस गया। होमगार्ड प्रकाश नेगी और सिपाही विरेंद्र उसके पीछे दौड़े। प्रकाश नेगी जैसे ही युवक के करीब पहुंचा उसने पिस्टल से गोली चला दी, जो नेगी के पेट में बायीं ओर लगी। गोली लगते ही नेगी जमीन पर गिर गया जबकि विरेंद्र आरोपी के पीछे मुख्य सड़क तक भागा। तभी प्रकाश नेगी ने उसे आवाज देकर बताया कि उसे गोली लग गई है। इसके बाद नेगी को कार में जीएमसीएच-32 पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विरेंद्र ने औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 थाने में सूचना दी। सूचना के बाद डीजीपी प्रवीन रंजन, एसएसपी कुलदीप चहल समेत अपराध शाखा, ऑपरेशन सेल और जिला अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंच गईं। देर रात करीब 12 बजे तक पुलिस की टीमें बाग व साथ लगती कॉलोनी में सर्च अभियान चला रही थीं। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, अस्पताल में भर्ती नेगी की हालत गंभीर बनी हुई है। डीजीपी प्रवीन रंजन ने अस्पताल में पहुंचकर नेगी की स्थिति के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली।

पहले अपने साथी को अस्पताल पहुंचाना जरूरी समझा : विरेंद्र
विरेंद्र ने बताया कि उसे लगा बदमाश ने गोली हवा में चलाई है। जब प्रकाश ने उसे आवाज देकर बताया तो गोली लगने का पता चला। शायद बदमाश की पिस्टल में एक ही गोली थी। क्योंकि उसने दूसरी गोली नहीं चलाई। बदमाश का पीछा करना छोड़ अपने साथी प्रकाश को अस्पताल पहुंचाना उसे जरूरी लगा।

एसएसपी ने कहा- तुरंत सुलझाओ केस
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि आरोपी कहां तक भागा होगा। यदि आरोपी सेक्टर 29 के बाग में भाग है तो बाग को चारों ओर से घेर लो और ढूंढो। टीमें देर रात साढ़े 12 बजे तक आरोपी को बाग में ढूंढ रही थीं। खबर लिखे जाने तक तलाश जारी थी।

पुलिस को लगा आरोपी के पास नकली पिस्टल
विरेंद्र ने एसएसपी को बताया कि चंबा निवासी महिला ने कहा था कि आरोपी के पास जो पिस्टल थी, वह काफी चमक रही थी। इससे उन्हें लगा शायद वह नकली होगी।

ढूंढती हुई किसी दूसरे के घर पहुंची पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी में कैद आरोपी की तस्वीर अपने मुखबिरों को दिखाई थी। किसी ने कहा कि यह आरोपी बापूधाम कॉलोनी में रहता है। उस पर चोरी के केस दर्ज हैं। पुलिस ने बापूधाम पहुंचकर उससे पूछताछ की तो उसकी भूमिका नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed