फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rob 48 thousands from lady by dreaming to give car in tv show

टीवी शो में कार के सपने दिखाकर महिला से ठगे 48 हजार

Fri, 03 Jul 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला,रेवाड़ी Updated Fri, 03 Jul 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
rob 48 thousands from lady by dreaming to give car in tv show

टीवी शो पर दिखाए जा रहे कलाकार पहचानो, सफारी जीतो प्रतियोगिता के झांसे में फंसकर खोल थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला से 48 हजार ठगने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने फोन पर हुई बातचीत के आधार पर खोल थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। गांव पाली निवासी महीपाल की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि 25 जून को वह टीवी देख रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक शो आया और उसमें एक कलाकार को पहचान कर फोन पर सही जवाब देने पर सफारी कार देने का दावा किया गया। उसने कलाकार को पहचानकर स्क्रीन पर दिए नंबर पर कॉल किया और उसके जवाब को सही बताते हुए स्क्रीन पर नाम भी प्रकाशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में ठगों ने 48 हजार रुपये अपने अकाउंट में मंगवाकर सुमन का फोन उठाना बंद कर दिया। खोल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पवन कुमार, अभिषेक और सूर्यकांत के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

तीन किश्तों में जमा कराए रुपये
सुमन ने बताया कि सही जवाब देने के कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले युवक ने खुद को पवन कुमार बताया और सफारी या कैश 9 लाख रुपये लेने के बारे में पूछा।


उसने कैश लेने को कहा। जिस पर उसे कुछ जरूरी फॉर्मेलिटी बताते हुए तीन किश्तों में 48 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। उसने तय समय पर रुपये जमा कर दिए। इसके बाद से कई बार फोन करने के बावजूद उससे संपर्क नहीं किया गया।

धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-एएसआई देवेंद्र सिंह, जांचकर्ता, थाना खोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed