फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   roadways staff of haryana will protst against government policy

रोडवेज कर्मचारियों ने आंदोलन का बिगुल फूंका

Tue, 03 Jun 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Jun 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
roadways staff of haryana will protst against government policy

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ) ने 10 जून को जींद में बैठक बुलाई है जबकि  अन्य संगठनों की तालमेल समिति ने 7 जून को कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है।

विज्ञापन


रोडवेज यूनियन के प्रधान सरबत पूनिया, महासचिव धर्मबीर हुड्डा, अन्य पदाधिकारियों श्रवण जांगड़ा, बलबीर जाखड़ ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश सरकार रोडवेज का निजीकरण कर परिवहन विभाग को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन


हालांकि कर्मचारियों के आंदोलन के कारण सरकार को कदम पीछे हटाने पड़े मगर गत 20 से 23 जनवरी तक उनके संगठन की तरफ से की गई हड़ताल को खत्म कराने के लिए सरकार ने साजिश रचकर एकता तोड़ने में कामयाबी हासिल की थी। तब आधी रात में समझौता किया था और वह समझौता अब धोखा साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि समझौते में कई शर्तें गैर कानूनी थी मगर चालकों, परिचालकों ने उसे भी मान लिया और शपथ पत्र दे दिए मगर आज तक एक भी कर्मचारी को रेगुलर नहीं किया।

निजीकरण की राह पर
नेताओं ने कहा कि निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए पहले चरण में 141 निजी परमिट दिए जा चुके हैं और अन्य से पसंद के मार्ग पूछे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस दिन 3519 निजी बसें सड़कों पर होंगी उस दिन विभाग की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। इसलिए उनके संगठन ने आंदोलन करने का फैसला किया है। आंदोलन की रूपरेखा 10 जून की बैठक में तय होगी।

 
सरकार आंदोलन की भाषा समझती है : किरमारा
सरकार के साथ समझौता करने वाली तालमेल समिति के सदस्य दलबीर किरमारा ने जारी बयान में कहा कि सरकार केवल आंदोलन की भाषा समझती है। इसलिए तालमेल समिति 7 जून को कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन में अगले आंदोलन की घोषणा कर देगी। किरमारा ने कहा कि 13-14 नवंबर, 2013 और 20-21 जनवरी, 2014 को हुए समझौते में सरका ने जो मांगें मानी थी उन्हें आज तक लागू नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed