{"_id":"667c33946c32453bf80ebeaa","slug":"roadways-employees-went-on-hunger-strike-to-get-their-demands-met-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-454411-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मांगें मनवाने के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मांगें मनवाने के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल
विज्ञापन
14 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास के घेराव दी चेतावनी
चंडीगढ़। लंबित मांगों को मनवाने के लिए हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदेशभर में सांकेतिक भूख हड़ताल की। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक कर्मचारियों ने डिपो पर भूख हड़ताल रखी। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेताया कि अगर जल्द मांगों को लागू नहीं किया तो 14 जुलाई को परिवहन मंत्री असीम गोयल के आवास का घेराव किया जाएगा।
सांझा मोर्चे के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र दिनोद, सुमेर सिवाच, अशोक खोकर, जयबीर घणघस, जगदीप लाठर, संजीव व जय भगवान कादयान ने विभिन्न डिपो में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 23 जून, 2023 को परिवहन मंत्री व उच्चाधिकारियों की अध्यक्षता में मोर्चे के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई थी। इसमें कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाशों में कटौती न करने, चालक, परिचालक का पे ग्रेड बढ़ाने, 2016 के चालकों को पक्का करने, 2002 के चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, सहायक स्टोर कीपर व सहायक कैशियर पद समाप्त करना, चालकों का स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित करके प्रमोशन करना आदि मांगों पर सहमति बनी थी। लेकिन आज तक तक मानी हुई मांगों को लागू करने के परिपत्र जारी नहीं किए हैं। दूसरी और विभाग कर्मचारी विरोधी फरमान जारी किए जा रहे हैं। जैसे चालक-परिचालकों का ओवर टाइम सीमित करना, चालक-परिचालकों के 30 रात्री ठहराव से घटाकर 10 रात्रि ठहराव तक सीमित करना, यूनियन नेताओं को द्वेष भावना से ड्यूटी लेकर परेशान करना, बीमार कर्मचारियों से लंबे मार्गों पर ड्यूटी लेना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि महीनों से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं, एलटीसी का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं, कई महीनों के ओवर टाइम व रात्रि ठहराव भत्ता का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं।
कर्मचारी नेताओं ने चेताया कि सरकार व अधिकारी समय रहते कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों का समाधान करे। अन्यथा 14 जुलाई को परिवहन मंत्री आवास का प्रदेश भर के सभी डिपो के कर्मचारी घेराव करेंगे और आगामी बड़े आंदोलन की घोषणा करने पर मजबूर होंगे।