फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways bus fares have become expensive, you will have to pay more to go to Punjab

Chandigarh News: रोडवेज बसों में किराया हुआ महंगा, पंजाब जाने के लिए चुकानी होगी अधिक राशि

Tue, 10 Sep 2024 05:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus fares have become expensive, you will have to pay more to go to Punjab
पंजाब सरकार के किराया बढ़ाने के बाद हरियाणा ने भी लिया फैसला
विज्ञापन

चंडीगढ़ से दिल्ली पर लगेंगे 10 रुपये अधिक, पंजाब में जाने के लिए देनी होगी अधिक राशि

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच रोडवेज का सफर अब महंगा हो गया है। चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक के किराये में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ा हुआ किराया पंजाब रूटों पर ही लागू होगा। पंजाब सरकार के बसों के किराये में बढ़ोतरी करने के बाद हरियाणा रोडवेज ने भी किराया बढ़ाया है। हरियाणा की सीमा में बस के प्रवेश करते ही सामान्य 1.22 रुपये किलोमीटर के हिसाब से ही किराया देना होगा।
हाल ही में पंजाब सरकार ने रोडवेज बसों के किराये में 23 पैसे लेकर 46 पैसे की बढ़ोतरी की है। पहले पंजाब रोडवेज बस का किराया 1.22 रुपये प्रति किलोमीटर था, जो अब बढ़कर 1.45 रुपये प्रति किलोमीटर हो गया है। पंजाब के बाद हरियाणा रोडवेज ने भी पंजाब रूट पर जाने वाली सभी बसों के किराये में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की बसों में चार साल पहले किराये में बढ़ोतरी की गई थी। सामान्य बस में किराये 1.22 रुपये, सामान्य एचवीएसी बस में 146 पैसे और लग्जरी वोल्वो बस में 244 पैसे प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। पहले चंडीगढ़ से दिल्ली का किराया 305 रुपये था, जोकि अब बढ़कर 315 रुपये हो गया है। इसके साथ ही पिपली से चंडीगढ़ का किराया 125 रुपये से बढ़कर 135 रुपये और शाहाबाद से 100 से बढ़कर 110 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

पंजाब रूटों पर 50 रुपये से ज्यादा किराये में बढ़ोतरी
पंजाब सरकार द्वारा किराये की दर बढ़ाने से लंबे रूटों का सफर महंगा हो गया है। ज्यादातर रूटों पर 40 रुपये से लेकर 60 रुपये तक किराया बढ़ा है। इनमें जालंधर रूट पर 40 रुपये, अमृतसर रूट पर 60 रुपये और लुधियाना रूट पर 20 से 25 रुपये किराये की दरें बढ़ी हैं। हरियाणा से पंजाब के रूटों पर जाने वाले यात्रियों का अब गतंव्य तक पहुंचने के लिए जेब ढीली करनी होगी।

---------

किराये की बढ़ी हुई दरें

रूट पुरानी दर नई दर

चंडीगढ़ से दिल्ली 305 रुपये 315 रुपये
चंडीगढ़ से पिपली 125 रुपये 135 रुपये
चंडीगढ़ से अंबाला 75 रुपये 85 रुपये
चंडीगढ़ से शाहाबाद 100 रुपये 110 रुपये
अंबाला से लुधियाना 160 रुपये 185 रुपये

अंबाला से जालंधर 240 रुपये 280 रुपये
अंबाला से अमृतसर 340 रुपये 400 रुपये
अंबाला से जीरकपुर 50 रुपये 60 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed