फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways Bus Crushed Girl student In Haryana

रोडवेज बस के दरवाजे पर लटक यात्रा कर रही छात्रा का पैर फिसला, जान गई, छात्रों ने लगाया जाम

Fri, 30 Aug 2019 01:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छछरौली (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छछरौली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Roadways Bus Crushed Girl student In Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

रोडवेज बस के दरवाजे में लटक यात्रा कर रही गांव कोट की छात्रा का पैर फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान छात्रा ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। हादसा उस समय हुआ जब बुधवार कॉलेज से घर लौट रही थी। घटना से गुस्साए छात्रों ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे हडोली गांव में जाम लगा दिया। छात्र लेडीज स्पेशल बस चलाने और बसों की संख्या बढ़ाने के डीएम के आश्वासन पर शांत हुए और जाम खोला।

विज्ञापन


गांव कोट की छात्रा जसप्रीत सरकारी कॉलेज में बीए फाइनल में पढ़ती थी। बुधवार शाम कॉलेज से छुट्टी के बाद वह बस से घर लौट रही थी। भीड़ के कारण सीट न मिलने पर छात्रा दरवाजे में लटक कर यात्रा कर रही थी। बस छछरौली तिकोनी चौक पर पहुंची तो छात्रा का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। बस का टायर छात्रा के ऊपर से निकल गया। 
विज्ञापन


यात्रियों ने उसे यमुनानगर अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह 8:00 बजे यह समाचार मिलते ही गुस्साए छात्रों ने हडोली गांव में जाम लगा दिया। छात्रों ने ग्रामीण रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग करते हुए रोडवेज के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे तक छात्रों ने सड़क पर बैठकर जाम लगाए रखा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार नरेश गौतम, रोडवेज इंस्पेक्टर मायाराम, विजय गर्ग, डीएम संजय रावत और छछरौली पुलिस ने उन्हें समझाया। ग्रामीण रूटों पर स्कूल टाइम में बसों की संख्या बढ़ाने और लेडीज स्पेशल बस चलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने जाम खोला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed