{"_id":"5e976e198ebc3e78b032c773","slug":"roads-will-stand-on-the-one-way-road-chandigarh-news-pkl3724880184","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन-वे हुए मध्य मार्ग पर खड़ी होंगी रेहड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन-वे हुए मध्य मार्ग पर खड़ी होंगी रेहड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर ग्रेन मार्केट-26 में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मार्केट परिसर में भीड़ कम करने के लिए अब वन-वे हुए मध्य मार्ग पर रेहड़ियां खड़ी की जाएंगी। यहां से वेंडर पैदल फल, सब्जियां और राशन खरीदने के लिए मार्केट में प्रवेश करेंगे। यह व्यवस्था मार्केट कमेटी ने बुधवार को शुरू कर दी है।
कोरोना संक्रमण को लेकर शहर में लॉकडाउन और कर्फ्यू के बाद सबसे ज्यादा भीड़ ग्रेन मार्केट सेक्टर-26 में हो रही है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए नगर निगम लगातार यहां सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर काम कर रहा है। मंगलवार को सेक्टर- 26 ग्रेन मार्केट के पास मध्य मार्ग पर वन-वे व्यवस्था शुरू की गई थी। अब वन वे हुए मध्य मार्ग पर सब्जियां, फल और राशन की खरीद के लिए आने वाले वेंडर अपनी रेहड़ी या ठेली को मध्य मार्ग पर खड़ा करेंगे। जहां से वे पैदल जाकर सामान की खरीद फरोख्त करेंगे। इससे मार्केट परिसर में भीड़ कम हो पाएगी और सोशल डिस्टेंस बना रहेगा। मार्केट कमेटी ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को यह व्यवस्था लागू कर दी है।