{"_id":"64e075a5e2dd98d684018e43","slug":"roads-will-not-be-built-without-drain-and-water-evacuation-point-in-haryana-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अब बिना ड्रेन व निकासी प्वाइंट के नहीं बनेंगी सड़कें, विभागों को आपसी तालमेल बनाकर करना होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अब बिना ड्रेन व निकासी प्वाइंट के नहीं बनेंगी सड़कें, विभागों को आपसी तालमेल बनाकर करना होगा काम
Sat, 19 Aug 2023 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
नसीब सैनी, अमर उजाला, चंडीगढ़
नसीब सैनी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:59 PM IST
सार
सरकार के संज्ञान में आया था कि प्रदेश में कई जगहों पर सड़कों के किनारे बनाए गए नालों या ड्रेन के डिस्पोजल प्वाइंट ही नहीं हैं। ऐसे में इनके बनाने का उद्देश्य ही पूरा नहीं हो पा रहा है। कई जगह सड़कों के किनारे नाले ही नहीं बने हैं। इससे भी सड़कों को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
सड़क निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के शहरों व गांवों में पानी निकासी न होने के कारण खराब होने वाली सड़कों व देखरेख के अभाव में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर सरकार ने सख्त संज्ञान लिया है। इसके लिए नगर निकाय मुख्यालय की ओर से सभी नगर निकाय, ग्रामीण विकास एवं लोक निर्माण विभाग को पत्र जारी कर आपसी तालमेल बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि एक विभाग यदि सड़क बनाए तो दूसरा उसे ड्रेन बनाने के लिए न उखाड़े और यदि ड्रेन या पानी निकासी का नाला बना भी दिया है तो उसके पानी की निकासी का प्वाइंट जरूर जोड़ा जाए। इसी प्रकार के निर्देश स्ट्रीट लाइटों के लिए जारी किए गए हैं। टेंडर में तय समय अनुसार स्ट्रीट लाइटों की देखरेख संबंधित एजेंसी करेगी। इसके बाद इन्हें चालू हालत में नगर निकाय विभाग को सौंप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हरिके हैड से फिर छोड़ा गया पानी: फिरोजपुर में आफत, दुलचीके में बांध को होने लगा नुकसान, टूटा तो डूबेगा जिला
सड़क किनारे बनाए गए नालों या ड्रेन के डिस्पोजल प्वाइंट ही नहीं
सरकार के संज्ञान में आया था कि प्रदेश में कई जगहों पर सड़कों के किनारे बनाए गए नालों या ड्रेन के डिस्पोजल प्वाइंट ही नहीं हैं। ऐसे में इनके बनाने का उद्देश्य ही पूरा नहीं हो पा रहा है। कई जगह सड़कों के किनारे नाले ही नहीं बने हैं। इससे भी सड़कों को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा सड़क के डिवाइडर, रेलवे ऊपरगामी पुलों व रेलवे लाइन के नीचे के पुलों पर लगाई जाने वाली स्ट्रीट लाइटें खराब हालत में हैं। इतना ही नहीं कई बार नई सड़क बनाने के बाद नाला बनाने के लिए उसे उखाड़ दिया जाता है। इससे वित्तीय नुकसान भी होता है और जनता को असुविधा भी होती है। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अनुमति से नगर निकाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
डिस्पोजल प्वाइंट नगर निकाय विभाग मुहैया करवाएगा
अधिकारियों को दिए निर्देशों में सीएम ने कहा कि जहां भी सड़क को चौड़ा किया जाए, नया बनाया जाए या मरम्मत की जाए, वहां पर बनने वाले ड्रेन या नाले के पानी निकासी का डिस्पोजल प्वाइंट जरूर तय किया जाए। डिस्पोजल प्वाइंट नगर निकाय विभाग मुहैया करवाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इसके लिए समन्वय करेंगे। जहां डिस्पोजल प्वाइंट या आगे पानी निकासी का रास्ता नहीं है, यह रास्ता बनाने की जिम्मेदारी नगर निकाय विभाग या ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत विकास विभाग की होगी।
टेंडर में एजेंसी की देखरेख अवधि खत्म होने के बाद इसे नगर निकाय या पंचायत को सौंप दिया जाएगा। जहां पर पहले से सड़कें बनी हुई हैं और वहां पानी निकासी के लिए नाले या ड्रेन नहीं हैं। वहां इनके निर्माण की जिम्मेदारी नगर निकाय विभाग को लोक निर्माण विभाग से समन्वय करते हुए सौंपी गई है।
स्ट्रीट लाइट लगाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण व नगर निकाय विभाग की होगी
स्ट्रीट लाइट के मामले में सड़कों को चार मार्गीय बनाते समय, रेलवे ऊपरगामी व रेलवे लाइन के नीचे के पुलों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। इसके अलावा अन्य सभी जगह स्ट्रीट लाइट नगर निकाय विभाग की जिम्मेदारी होगी। टेंडर अवधि समाप्त होने के बाद चालू हालत में स्ट्रीट लाइट नगर निकाय विभाग को सौंपेगे। बिजली संबंधी खर्च नगर निकाय विभाग को ही वहन करना होगा।