फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road sinking on Sector 32-45 dividing road chandigarh

चंडीगढ़वासियों! सेक्टर 32/45 की डिवाइडिंग पर सड़क धंसने से गड्ढा बन गया है, बचकर निकलें

Tue, 25 Aug 2020 11:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 25 Aug 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Road sinking on Sector 32-45 dividing road chandigarh
डिवाइडिंग पर धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर- 32/45 की डिवाइडिंग पर फिर से सड़क धंस गई। गड्ढा इतना गहरा था कि इसमें गिरने से किसी को गंभीर चोट लग सकती थी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल निगम व पुलिस को दी। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ की डाली से मार्ग को बंद किया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पिछले पांच दिन से ऐसे ही सड़क पड़ी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि रविवार को ही सड़क धंसी है। सेक्टर- 45 निवासी कुसुम ने बताया कि सड़कों की हालत काफी खराब है। निगम की ओर से गड्ढों में मिट्टी डलवाकर ढक दिया। धीरे-धीरे मिट्टी बैठ रही है। इससे गहरे गड्ढे होते जा रहे हैं। यह गड्ढा साइकिल ट्रैक के पास हुआ है।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि शहर की सड़कों की यह हालत कभी नहीं हुई। जिस हिसाब से निगम फंड के लिए रो रहा है, उस हिसाब से बंद कर देना चाहिए। इस बारे में शैलेन्द्र सिंह, चीफ इंजीनियर, नगर निगम ने कहा कि जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय एसडीओ व जेई को सूचना दे दी है। कोई चोटिल न हो, इसलिए जल्द सड़क बनाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत तरीके से केबल डालने से भी हुई समस्या
अधिकारियों का कहना है कि केबल डालते समय पाइप लाइनों का ध्यान नहीं रखा जाता है। ऐसे में पाइप लाइन लीकेज हो जाती है। पिछली बार भी सेक्टर- 45 में पाइप लाइन लीकेज के कारण ही सड़क धंस गई थी। इस बार भी यही हुआ है। हालांकि इस पर काम किया जा रहा है ताकि ऐसी समस्याएं बार-बार न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed