फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road safety rules to be made part of curriculum in Punjab

पंजाब: सड़क सुरक्षा नियमों को बनाया जाएगा स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रम का हिस्सा, इस 14 नवंबर को मनाया जाएगा ‘नो चालान डे’

Sat, 30 Oct 2021 01:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 01:51 AM IST
सार

सड़क हादसों के कारण हर साल हजारों लोगों की जान चली जाती है। कई हादसे यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होते हैं। ऐसे में पंजाब सरकार ने यातायात नियमों को विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में जोड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Road safety rules to be made part of curriculum in Punjab
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने और राहगीरों को सड़क पर चलने के नियमों का पालन करने के प्रति जिम्मेदार बनाने की मंशा से परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने 14 नवंबर को ‘नो चालान डे’ मुहिम चलाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों जैसे- तेज रफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाना, बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल सुनना और ओवरलोडिंग आदि को रोका जाएगा, सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी राहगीरों से साझा की जाएगी और उल्लंघन करने वालों व आम लोगों को सड़क सुरक्षा बारे पंफलेट और बैज बांटे जाएंगे।

विज्ञापन


राज्य के सभी ब्लॉकों, जिलों और बड़े शहरों में 14 नवंबर को शुरू की जाने वाली इस सड़क सुरक्षा मुहिम की तैयारी का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिवहन मंत्री ने जोर दिया कि सड़क सुरक्षा को स्कूलों और कॉलेजों में सिलेबस का हिस्सा बनाया जाए और विद्यार्थियों का मूल्यांकन सड़क सुरक्षा सामग्री के आधार पर ग्रेड से किया जाए। उन्होंने लीड एजेंसी को निर्देश दिए कि स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा को सिलेबस का हिस्सा बनाने के लिए स्कूल, उच्च और तकनीकी शिक्षा विभागों को पत्र जारी किया जाए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 14 नवंबर को ‘नो चालान डे’ सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मनाया जाएगा। इस दौरान परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी, इलाके के प्रतिनिधियों के सहयोग और गैर-सरकारी संगठनों व सिविल सोसाइटी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से राहगीरों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी और सिविल सोसाइटी संस्थाएं आम लोगों में हेलमेट बांटेंगी और रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप आदि भी लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : टीकरी बॉर्डर पर तनाव: रात को पुलिस रास्ता खोलने लगी तो जेसीबी के आगे लेटे किसान, बोले- नहीं देंगे रास्ता, भारी पुलिस बल तैनात

बैठक में फैसला किया गया कि राज्य में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, सड़क संकेतों और अन्य सड़क सुरक्षा उपकरणों को खरीदने के लिए सड़क सुरक्षा गतिविधियों के लिए बजट में आरक्षित अनुदान जारी करने के लिए राज्य सरकार से तुरंत तालमेल किया जाएगा। राजा वड़िंग ने विभागों को ग्रामीण और नगरपालिका सड़कों पर पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों के लिए सांकेतिक बोर्डों और चिह्नों में सुधार लाने की हिदायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed