{"_id":"9adcb2ee81518451ed7e46bae96038ba","slug":"road-repair-in-phase-b1-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मार्केट आने को नहीं खाने पड़ेंगे धक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मार्केट आने को नहीं खाने पड़ेंगे धक्के
अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 16 Dec 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-3बी1 की मार्केट आने के लिए लोगों को अब टूटी सड़क के चलते परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
साथ ही रात के समय होने वाले हादसे भी रुकेंगे। नगर निगम ने फेज की अंदरूनी सड़क को सुधारने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी।
इसके तहत सड़क पर रिकारपेटिंग की जा रही है। रविवार को छुट्टी वाले दिन भी निगम के मुलाजिम काम में जुटे रहे।
जानकारी के मुताबिक फेज-3बी1 की बूथ मार्केट के पास से फेज के अंदरूनी हिस्सों में जा रही, सड़क काफी खस्ता हालत में थी।
जिससे वाहन चालकों के अलावा पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती थी। क्योंकि सड़क में पड़ गड्ढों में पानी भर जाता था। जिससे लोग काफी परेशान होते थे।
कई बार इलाके के लोग इस समस्या को निगम के सामने उठा चुके थे। इसके बाद निगम ने सड़क सुधारने की दिशा में काम शुरू किया।
नगर निगम के अधिकारी खुद काम पर नजर रख रहे हैं। दूसरी तरफ नगर निगम अधिकारियों ने रिकारपेटिंग का काम कर रही कंपनी को साफ कर दिया है कि काम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
मानसून के चलते लटका था सड़क का काम
नगर निगम ने सड़क का सुधारने के लिए काफी पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। कंपनी को वर्क ऑर्डर तक जारी कर दिए गए थे। लेकिन इसी बीच मानसून का मौसम आ गया।
इसके चलते करीब तीन महीने तक काम रुका रहा मौसम बलदने के बाद अब निगम ने सड़कों को सुधारने की दिशा में काम शुरू करवाया है।