फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road in amritsar on name of navjot sidhu

नवजोत सिद्धू हैरान, बोले- 'मैं तो जिंदा हूं फिर मेरे नाम से सड़क किसने बनवा दी'

Mon, 11 Sep 2017 03:50 PM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 11 Sep 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
road in amritsar on name of navjot sidhu
सिद्धू
अकसर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ‘सिद्धू सड़क’ का नाम सुनकर अचंभित हो गए। कहने लगे मैं तो जिंदा हूं फिर मेरे नाम से यह सड़क किसने बनवा दी। उन्हें पता चला कि यह वही सड़क है जिसे उन्होंने अपने निजी फंड से बनवाया था।
विज्ञापन


जब वो भाजपा पार्टी से सांसद थे तब वे उसके लिए ग्रांट भी लेकर आए थे, लेकिन तब केंद्र में सरकार कांग्रेस की थी। खैर सिद्धू ने कहा है कि इलाके के विधायक ओमप्रकाश सोनी के विचार विमर्श के बाद यह सड़क खोल दी जाएगी। सिद्धू सड़क खुलवाने के लिए पिछले कई साल से रैली, रोष प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन


इस्लामाबाद ब्लाक कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष व पूर्व पार्षद प्रमोद बबला कहते हैं कि इस सड़क के शुरू होने से आधे शहर की आबादी को राहत मिलेगी। 22 मुहल्ले में रहने वाले करीब दो लाख लोगों को रेलवे स्टेशन की दूरी तीन किलोमीटर कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण मंदिर में माथा टेककर अटारी बार्डर जाने वाले पर्यटकों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। इलाके के लोगों को चार लाल बत्ती चौक व तीन रेलवे फाटक से गुजर कर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed