फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road conditions in Panchkula's rural areas set to improve; 15 new roads to be constructed across 3 blocks at a cost of 8 crore, tenders opened.

Chandigarh News: पंचकूला के ग्रामीण इलाकों में सुधरेगी सड़कों सूरत, 3 ब्लाॅक में 8 करोड़ से बनेंगी 15 नई सड़कें, टेंडर खुले

Fri, 02 Oct 2026 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Road conditions in Panchkula's rural areas set to improve; 15 new roads to be constructed across 3 blocks at a cost of 8 crore, tenders opened.
पंचकूला। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 15 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़कें रायपुररानी, बरवाला और पिंजौर खंड के गांवों में बनेंगी। इससे गांवों, खेतों और मुख्य सड़कों के बीच आवाजाही आसान होगी। ग्रामीणों के अनुसार यह लंबे समय से लंबित मांग थी। पक्की सड़क नहीं होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी होती थी और बरसात में कच्चे रास्तों की स्थिति खराब हो जाती थी।
विज्ञापन

विकास एवं पंचायत विभाग के अनुसार रायपुररानी के फिरोजपुर गांव में फिरोजपुर फिरनी से बागपुर जोहड़ गोहर तक 41.50 लाख रुपये की सड़क आठ महीने में बनेगी। टिब्बी माजरा में रामेश्वर के खेत से गऊ चरण गोहर तक 38.13 लाख रुपये से आठ महीने में सड़क बनेगी। गोलपुरा में गोलपुरा से अंबाला रोड तक 50.06 लाख रुपये की सड़क नौ महीने में और बडोना कलां में फिरनी से गोहर तक 22.75 लाख रुपये की सड़क आठ महीने में पूरी होगी।
विज्ञापन

पिंजौर के खोखरा गांव में चिड़ा बस्ती से शाहपुर व्यायामशाला तक 36.07 लाख रुपये की सड़क तीन महीने में बनेगी। नग्गल रूतल में पीपल घाटी से बनोई सवलिया तक 26.53 लाख रुपये की सड़क चार महीने में और चिकन गांव में चिकन से चोपाहर तक 27.01 लाख रुपये की सड़क चार महीने में पूरी करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर जारी, करीब एक महीने में निर्माण शुरू होने की उम्मीद
विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा ने सभी कार्यों के टेंडर जारी कर दिए हैं। टेंडर भरने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर थी। टेंडर आवंटन के बाद करीब एक महीने में निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। विभाग के अधिकारी के अनुसार बरवाला खंड में भी नई सड़कें बनाई जाएंगी। इनसे ग्रामीण संपर्क के साथ खेती-बाड़ी से जुड़ी गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी। आगे जरूरत वाले अन्य गांवों की पहचान की जाएगी।

कोट
रायपुररानी, पिंजाैर और बरवाला ब्लाॅक में 15 से ज्यादा सड़कों से जुड़े काम हैं, जिन पर लगभग 8 करोड़ से ज्यादा की लागत आएगी। इन वर्क्स का टेंडर फ्लोट किया गया है। इन खंडों में काफी लंबे समय से नई सड़कें बनाने की मांग थी। आने वाले 3 महीनों में सड़कों का काम पूरा होने की उम्मीद है।-विशाल पराशर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed