फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road Accident on National Highway due to Break Fail of Truck

रेवाड़ी में कोहरे में टकराए पांच वाहन, हाईवे पर बनी जाम की स्थिति, कई लोग घायल

Thu, 02 Jan 2020 09:24 PM IST
खुशबू गोयल अमित, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
अमित, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 02 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Road Accident on National Highway due to Break Fail of Truck
आपस में टकराईं गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

घने कोहरे के कारण गुरुवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-8 पर करीब पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक चालक व एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन अन्य को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद हाईवे की जयपुर लेन पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया जा सका। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित गांव निखरी के पास एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और वहीं रुक गया। इसी दौरान पीछे से आया ट्रक भी उससे टकरा गया। ट्रक में सवार उत्तर प्रदेश के एटा मैनपुरी निवासी चालक कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


कोहरे के कारण अन्य वाहन चालकों को हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक दिखाई नहीं दिए और उनके वाहन भी उनसे टकरा गए। आगे-पीछे चल रहे करीब एक दर्जन वाहन आपस में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गए। एक बाइक चालक भी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल बाइक चालक गुरुग्राम के गांव खोरी निवासी साहिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर पर हेलमेट होने के कारण साहिल का बचाव हो गया। सूचना के बाद ट्रैफिक व धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बार जयपुर की ओर जाने वाली लेन पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से सभी वाहनों को हाईवे से हटाया तथा यातायात सुचारु किया। करीब आधा घंटा तक हाईवे पर जाम की स्थिति रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed