फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road Accident, Little Girl Death, Couple Critically Injured

दर्दनाक सड़क हादसा, बच्ची की मौत

Sun, 30 Nov 2014 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Sun, 30 Nov 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
Road Accident, Little Girl Death, Couple Critically Injured

पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपति की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


हादसा बरनाला में बाजाखाना रोड पर गांव चीमां के नजदीक हुआ। मोटरसाइकिल सवार दंपति को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी।

हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 4 वर्षीय मासूम लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जिला पुलिस मुख उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ा

Road Accident, Little Girl Death, Couple Critically Injured

मिली जानकारी के अनुसार, सौदागर सिंह निवासी गांव ईनावाजवा बाइक से पत्नी मनजीत कौर व अपनी मासूम चार वर्षीय बच्ची खुशप्रीत के साथ अपने गांव ईनावाजवा से कस्बा शहणा की ओर रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रास्ते में बाजाखाना रोड पर गांव चीमा के पास उनके बाइक को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी।

इस घटना में दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया, जबकि उनकी मासूम लड़की खुशप्रीत कौर (चार) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed