फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident in punjab, 4 dead

घर में घुसा बेकाबू ट्रक, 4 लोगों की मौत

Thu, 25 Sep 2014 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Thu, 25 Sep 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
road accident in punjab, 4 dead

संगरूर-लुधियाना मुख्य मार्ग स्थित गांव बेनड़ा के समीप एक ट्राला, ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के बाद बेकाबू होकर एक घर में जा घुसा। इस दौरान हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं एक गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना ले जाया गया। वहीं मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। इस मौके पर मौजूद गांव बेनड़ा के लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे एक ट्रक अपनी साइड पर खड़ा था। सुबह करीब पांच बजे गांव का किसान मक्खन सिंह अपनी बासमती धान की फसल बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर संगरूर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह सड़क किनारे खड़े ट्रक को ओवरटेक करने लगा तो पीछे से बजरी से भरा आ रहा ट्राला बेकाबू होकर इस ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ टकरा गया। बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला ट्रैक्टर को दूर तक घसीटता हुआ सड़क किनारे बने पूर्व सरपंच अजायब सिंह के पुत्र जगतार सिंह के घर में जा घुसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉला के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

road accident in punjab, 4 dead

हादसे में ट्रैक्टर चालक मक्खन सिंह की मौत मौके पर ही हो गई और उसका साथी अमरीक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले धूरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लुधियाना के डीएमसी में रेफर कर दिया गया।

वहीं ट्राले में सवार जगरूप सिंह, कर्म सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय मकान में ट्राला घुसा उस समय घर में कोई नहीं था, लेकिन कमरा और उसमें पड़ा सामान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंच बचाव कार्य शुरू कर दिया।

तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से घर में घुसे ट्रॉले और ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। थाना सदर धूरी के एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि इस संबंध में ट्रॉला चालक और खड़े ट्रक के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी बारीकी से जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

कार पेड़ से टकराई, तीन गंभीर

road accident in punjab, 4 dead

उधर बठिंडा में डबवाली रोड पर गांव गुरुसर सैहणे वाले के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार 5 लोग घायल हो गए और तीन की हालत नाजुक है जिन्हें सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया।

यह दुघर्टना उस समय हुई जब चालक को झपकी आई और कार अनियंत्रित होकर वृक्ष से जा टकराई। टक्कर की गूंज दूर तक सुनाई दी और कार दो हिस्सों में बंट गई। मौके से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार करण गोदारा पुत्र कुलवंत राय, लखविंद्र सिंह पुत्र सोहन सिंह, लवजोत सिंह पुत्र इकबाल सिंह, दिलावर सिंह पुत्र प्रिंस कुमार सभी बठिंडा निवासी हैं।

दुघर्टना की सूचना मिलते ही सहारा जनसेवा ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चालक सहित 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed