फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road Accident death

तेजरफ्तार ने अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील के मुंशी की ली जान

Tue, 23 Jul 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Road Accident death
चंडीगढ़। खुड्डा अलीशेर-कांसल रोड पर तेजरफ्तार सैंट्रो कार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील के मुंशी को टक्कर मार दी। इसमें किशनगढ़ निवासी मुंशी भूपिंदर यादव (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच वहां गश्त कर रही पुलिस पीसीआर ने उन्हें जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना बीते रविवार देर रात की है। पुलिस को सूचना मिली कि खुड्डा अलीशेर-कांसल रोड पर एक व्यक्ति लहूलुहान पड़ा है। पीसीआर मौके पर पहुंची। घायल के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि भूपिंदर मूलरूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले थे। वे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील के पास मुंशी का काम करते थे। भूपिंदर के दो बच्चे हैं। घटना के वक्त वे खुड्डा अलीशेर-कांसल रोड पर किस काम से गए थे, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। वहीं, घटना के बाद तेजरफ्तार कार चालक वहां से फरार हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि अगर भूपिंदर को समय से अस्पताल में भर्ती करवा दिया जाता तो जान बच सकती थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, रेलवे लाइट प्वाइंट और कलाग्राम लाइट प्वाइंट के बीच स्थित रेलवे ब्रिज पर बीते शनिवार आधी रात को तेजरफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed