{"_id":"5e58e0b3beab98d8e2663e85","slug":"road-accident-at-dasuha-of-punjab-four-person-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः बरातियों की कार ट्राले से टकराई, दूल्हे के भाई समेत चार लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः बरातियों की कार ट्राले से टकराई, दूल्हे के भाई समेत चार लोगों की जान गई
Fri, 28 Feb 2020 05:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, दसूहा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, दसूहा ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Feb 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसूहा-होशियारपुर मार्ग स्थित गांव रंधावा के नजदीक शुक्रवार की सुबह ट्राले और शादी से लौट रही वरना कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दूल्हे के भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। थाना दसूहा पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गढ़दीवाला के गांव फतेहपुर से गुरुवार की रात रमन कुमार की बारात गुरदासपुर के बाहमनी बहरामपुर गई थी। शादी के बाद शुक्रवार की सुबह बारात वापस फतेहपुर आ रही थी। वरना कार में दूल्हे का मौसा एएसआई सुरजीत सिंह (45) पवासी कृष्णा नगर गाजीकोट गुरदासपुर, विदेश से आया मामा का लड़का हरजिंदर सिंह उर्फ बब्बू (25) निवासी जगतपुर खुर्द पुराना शाला, दूल्हे का छोटा भाई जम्मू-कश्मीर में तैनात फौजी 22 वर्षीय रजत उर्फ रज्ज निवासी फतेहपुर गढ़दीवाला और दूल्हे का बहनोई मनप्रीत सिंह मोहनी निवासी गली नंबर 7 बाबा दीप सिंह नगर लुधियाना सवार थे।
विज्ञापन
गांव रंधावा के नजदीक सामने से आ रहे ट्राला से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौके पर मौत हो गई। दूल्हे रमन के पिता कुलदीप सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। दोनो बहने शादीशुदा हैं। घर में पहले ही लड़के की शादी थी। परिजन अभी शादी की खुशियां पूरी तरह मना भी नहीं पाए थे कि हादसे ने उन पर गमों का पहाड़ ही गिरा दिया। थाना दसूहा पुलिस ने दूल्हे के मामा अजीत सिंह निवासी निवासी जगतपुर खुर्द पुराना शाला गुरदासपुर की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन