फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ritik Become First Special BPL Card Holder Of Haryana

झकझोर देने वाली है इस बच्चे की कहानी, सीएम मनोहर लाल ने यूं जीता सबका दिल, हो रही वाह-वाह

Wed, 24 Jul 2019 01:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ritik Become First Special BPL Card Holder Of Haryana
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक शानदार मिशाल पेश की। उनके दिल में गरीबों के प्रति उदारता और संवेदनशीलता का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला जब उनके हस्तक्षेप से रेवाड़ी जिले के जाटूसाना निवासी नाबालिग रितिक विशेष बीपीएल कार्डधारक बन गया। सीएम के हस्तक्षेप से रितिक हरियाणा का पहला ऐसा नाबालिग हो गया है जिसका विशेष बीपीएल कार्ड बनाया गया है।

विज्ञापन


जाटूसाना निवासी रितिक सरकारी स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ रहा है। जब वह 5 साल का हुआ मां चल बसी, 9 साल का हुआ तो पिता का क्षय रोग से निधन हो गया। दादा- दादी जिंदा हैं, लेकिन वे खुद ही बीमार रहते हैं। रितिक किसी के साथ राशनकार्ड में अपने पिता का नाम कटवाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पहुंचा। 
विज्ञापन


यहां तकनीकी दिक्कतों की वजह से उसका कार्ड बनना संभव नहीं था, जो कि अब मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से बन गया है। बता दें कि राशन कार्ड बनवाने के लिए परिवार के मुखिया का बालिग होना जरूरी है। रितिक परिवार में अकेला था, ऐसे में उसका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने पहल की तो बनी बात
रेवाड़ी डीसी यशेंद्र सिंह के सामने जब यह बात आई तो उन्होंने रितिक को शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लंच के लिए बुलाया। उस समय रितिक के पास पहचान के नाम पर महज आधार कार्ड था। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी के उपायुक्त ने उसको बुलाकर राशन कार्ड की कार्रवाई को पूरा कराते हुए इसमें आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर सीएम ऑफिस को अवगत कराया। ऐसे में मंगलवार को शाम 6 बजकर 25 मिनट पर रितिक का बीपीएल राशन कार्ड जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed