फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ride free of bicycling in chandigarh for every one

यहां चलाने के लिए निशुल्क मिलेगी साइकिल

Tue, 27 Oct 2015 05:17 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Oct 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
ride free of bicycling in chandigarh for every one

कभी कभार आपका मन साइकिल चलाने को करता है, लेकिन उस समय साइकिल न मिलने से आपकी यह हसरत अधूरी रह जाती है। ऐसे लोगों की हसरत पूरी करने के लिए नगर निगम ने नई योजना तैयार की है।

विज्ञापन


इसके तहत सिटी ब्यूटीफुल के लोगों को अब निगम की ओर से निशुल्क साइकिल चलाने की सुविधा दी जाएगी। जिन प्वाइंट्स पर साइकिल उपलब्ध करवाई जाएगी, उनका चयन शुरू कर दिया गया है। हीरो कंपनी ने निगम को साइकिल उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव पर निगम ने अपनी मंजूरी दे दी है। चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद ने इसे मंजूरी देते हुए वास्तुकार विभाग को कंपनी की ओर से बताए गए प्वाइंट्स के अलावा अन्य की पहचान करने को कहा है।
विज्ञापन


हीरो साइकिल की ओर से तीन लोकेशन फाइनल किए गए हैं, जिनमें सेक्टर-17 नगर निगम, पीयू के सामने पीजीआई के प्रवेश द्वार की पार्किंग और सुखना लेक में प्वाइंट्स बनाने का प्रस्ताव है, यहां पर लोगों को साइकिल चलाने के लिए मिलेंगे। कंपनी की ओर से निगम को 150 साइकिल दी जाएंगी, हर प्वाइंट्स पर 20 साइकिलें रखी जाएंगी, जबकि निगम की ओर से कंपनी से एक हजार साइकिल देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तौर इन सड़कों पर चलाने की मिलेगी सुविधा
निगम के अनुसार अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ सड़कों पर ही चलाने की सुविधा दी जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार अभी लोग प्वाइंट्स से साइकिल लेकर सेक्टर-14 से 15,16,17 की सड़क पर चला सकते हैं जबकि सेक्टर-17 से सेक्टर-2 और 3 तक जाने वाली सड़क पर भी चला सकते हैं। इन सड़कों पर अलग से साइकिल ट्रैक भी बने हुए हैं। अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो शहर के अन्य जगहों पर भी साइकिल प्वाइंट बनाए जाएंगे।

निगम के अनुसार एक प्वाइंट पर साइकिल लेने के बाद लोग दूसरे प्वाइंट पर भी साइकिल छोड़ सकते हैं। प्वाइंट पर साइकिल लेने के लिए व्यक्ति को अपने आईडी कार्ड की प्रति देनी होगी। हर प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जहां कंपनी के कर्मचारी हर समय तैनात रहेंगे। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में ज्यादा से ज्यादा साइकिल ट्रैक बनाने की योजना है।

क्यों लागू की जा रही है योजना
इस योजना से लोगों में ज्यादा से ज्यादा साइकिल चलाने की आदत पैदा होगी, इससे ट्रैफिक जाम से निजात मिलने में मदद मिलेगी। इसके अलावा लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। निगम के अनुसार जिस सड़क के रूट पर साइकिल चलाने का निर्णय लिया गया है उससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। निगम की ओर से इस प्रोेजेक्ट को प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी से अगले कुछ दिनों में उद्घाटन कराने का प्रस्ताव तैयार किया है।


मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर, नगर निगम ने बताया कि हीरो कंपनी ने 150 साइकिल देने की बात की है। वह चाहते हैं कि इसकी संख्या एक हजार कर दी जाए इसके लिए कंपनी को कहा गया है। तीन लोकेशन फाइनल कर दी गई हैं बाकी की पहचान की जा रही है। इस योजना से शहरवासियों को काफी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed