{"_id":"5b9e28b6867a557fe9785dcb","slug":"rewari-gangrape-haryana-cm-khattar-statement-it-s-unfortunate-accused-victim-knew-each-other","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी गैंगरेप पर बोले सीएम खट्टर- आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे, ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी गैंगरेप पर बोले सीएम खट्टर- आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे, ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल/कनीना (हरियाणा)
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सीएम खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित रेवाड़ी गैंगरेप मामले में काफी किरकिरी कराने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुलकर बात की और कहा कि आरोपी जल्दी पुलिस हिरासत में होंगे। वहीं सीएम ने कहा कि आरोपियों की पहचान हो गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे। इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि एक आरोपी सेना का जवान है। आरोपियों की तलाश जारी है और सुराग देने वाले को ईनाम देने की घोषणा भी की गई है। उन्हें जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
इससे पहले जब मामला सामने आया था तो सीएम खट्टर सिर्फ सात सेकेंड बात करके निकल गए थे। उस समय उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि पुलिस अपना काम कर रही है। इस बर्ताव को लेकर सीएम साहब की काफी किरकिरी हुई थी। वे विरोधियों के निशाने पर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 accused have been identified. It's unfortunate they (accused-victim) knew each other. It's even more unfortunate that one accused is an Army personnel. Search is underway. We've announced reward of Rs 1 Lakh on their head. They'll be nabbed soon: Haryana CM on #Rewari gang-rape pic.twitter.com/feKSSFaF63
— ANI (@ANI) September 16, 2018विज्ञापन
इससे पहले जब मामला सामने आया था तो सीएम खट्टर सिर्फ सात सेकेंड बात करके निकल गए थे। उस समय उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि पुलिस अपना काम कर रही है। इस बर्ताव को लेकर सीएम साहब की काफी किरकिरी हुई थी। वे विरोधियों के निशाने पर आ गए थे।
विज्ञापन
विधायक प्रेमलता का विवादित बयान, बेरोजगार और तनावग्रस्त युवा करते हैं बलात्कार
विधायक प्रेमलता
रेवाड़ी में हुए सामूहिक दुष्कर्म पर उचाना से विधायक प्रेमलता ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तनावग्रस्त और बेरोजगार युवा बलात्कार करते हैं। प्रेमलता के इस बयान पर उनके पति व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी जवाब देने से बचते नजर आए।
शुक्रवार को सीआरएयू में एशियान गेम्स में रजत पदक जीतने वाले लक्ष्य श्योराण के स्वागत समारोह में पहुंची प्रेमलता ने मीडिया से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा था कि समाज में एक नई चीज या परंपरा शुरू हो गई है। लड़कियों को देखते ही आदमी की नजर गलत हो जाती है। इसी के चलते तनावग्रस्त और बेरोजगार युवा बलात्कार करते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को अपना भविष्य नजर नहीं आता। प्रेमलता ने कहा कि सरकार ने ऐसे अपराधों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया है, लेकिन कानून लागू होने में भी समय है। इस बारे में शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे केंद्रीय मंत्री से जब सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने के बजाय इसे टाल दिया।