{"_id":"5b9e345d867a557f6e5387ea","slug":"rewari-gangrape-haryana-cm-khattar-released-rewari-sp-transfer-orders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी गैंगरेपः सीएम खट्टर ने लिया एक्शन, एसपी पर गिरी गाज, दो शख्स लिए गए हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी गैंगरेपः सीएम खट्टर ने लिया एक्शन, एसपी पर गिरी गाज, दो शख्स लिए गए हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल/कनीना (हरियाणा)
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
haryana cm khattar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार रेवाड़ी गैंगरेप मामले में मुख्यमंत्री खट्टर एक्शन मोड में आ ही गए और रेवाड़ी एसपी पर गाज गिरा दी। आदेश जारी किए कि आरोपियों को पकड़कर लाओ। मुख्यमंत्री रविवार को पंजाब के पठानकोट में थे। उन्हें जालंधर भी जाना था, लेकिन वे सब काम छोड़कर बीच में ही लौट आए और रेवाड़ी एसपी राजेश दुग्गल को हटाने के आदेश जारी कर दिए। अब राहुल शर्मा को रेवाड़ी का नया एसपी बनाया गया है।
साथ ही डीजीपी बीएस संधू को भी तलब कर लिया है। सीएम ने निर्देश जारी किए हैं कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुलकर बात की और कहा कि आरोपी जल्दी पुलिस हिरासत में होंगे। वहीं सीएम ने कहा कि आरोपियों की पहचान हो गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे। इससे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि एक आरोपी सेना का जवान है। आरोपियों की तलाश जारी है और सुराग देने वाले को ईनाम देने की घोषणा भी की गई है। उन्हें जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
वहीं इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक का नाम दीनदयाल है। बताया गया है कि उसने वह जगह किराये पर दी थी, जहां पीड़िता का रेप किया गया। वहीं, रेप के बाद आरोपियों ने जिस डॉक्टर से पीड़िता की जांच कराई थी उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
एसआईटी ने गैंगरेप की वारदात में आरोपियों को अपना कोठरा मुहैया कराने व वारदात में षडयंत्र रचने वाले कोठरा मालिक को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नया गांव जाटों वाला निवासी दीनदयाल पुत्र मीरसिंह के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

पीड़िता की मां ने लौटाया चेक, बोली- मुझे पैसा नहीं न्याय चाहिए
रेवाड़ी गैंगरेप
रेवाड़ी गैंगरेप पीड़िता की मां और पिता घटना के बाद से सदमे में हैं। उनका दर्द तब और ज्यादा छलक उठा, जब उन्हें न्याय के बदले चेक थमा दिया गया। जिसे लौटाते हुए पीड़िता की मां ने तीखे शब्दों में इंसाफ की मांग की है। पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें मुआवजे के पैसे नहीं, बल्कि इंसाफ चाहिए।
सरकार मेरी बेटी की आबरू की कीमत लगा रही है। मेरी बेटी को बूचड़खाने में लाकर पटक दिया है। बेटी को ठीक से इलाज तक नहीं मिल रहा और डिप्रेशन में जाने की बात कहकर डॉक्टर बेटी से मिलने भी नहीं दे रहे हैं। पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
बता दें कि परिवार को सीजेएम विवेक यादव ने शनिवार को चेक दिया था, जिसे पीड़िता की मां ने लौटा दिया है। हरियाणा पीड़िता राहत योजना-2013 के तहत हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से डीएलएसए पीड़िता को तुरंत अंतरिम सहायता मुहैया करवाती है।
अजय कुमार मित्तल न्यायमूर्ति पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला की देखरेख में यह सहायता दी जाती है। यादव ने पीड़िता व उसके परिवार से मिलकर इस मामले में सभी प्रकार की सहायता के लिए दो पैनल एडवोकेट की टीम को भी जिम्मेदारी ली थी।