{"_id":"5b9e2ff5867a557e876d8da6","slug":"rewari-gangrape-cbse-topper-victim-mother-said-we-want-justice-not-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी गैंगरेप पीड़िता की मां ने लौटाया चेक, बोली- मुझे पैसा नहीं न्याय चाहिए, बेटी डिप्रेशन में है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी गैंगरेप पीड़िता की मां ने लौटाया चेक, बोली- मुझे पैसा नहीं न्याय चाहिए, बेटी डिप्रेशन में है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल/कनीना (हरियाणा)
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी गैंगरेप पीड़िता की मां और पिता घटना के बाद से सदमे में हैं। उनका दर्द तब और ज्यादा छलक उठा, जब उन्हें न्याय के बदले चेक थमा दिया गया। जिसे लौटाते हुए पीड़िता की मां ने तीखे शब्दों में इंसाफ की मांग की है। पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें मुआवजे के पैसे नहीं, बल्कि इंसाफ चाहिए। सरकार मेरी बेटी की आबरू की कीमत लगा रही है। मेरी बेटी को बूचड़खाने में लाकर पटक दिया है। बेटी को ठीक से इलाज तक नहीं मिल रहा और डिप्रेशन में जाने की बात कहकर डॉक्टर बेटी से मिलने भी नहीं दे रहे हैं। पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
बता दें कि परिवार को सीजेएम विवेक यादव ने शनिवार को चेक दिया था, जिसे पीड़िता की मां ने लौटा दिया है। हरियाणा पीड़िता राहत योजना-2013 के तहत हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से डीएलएसए पीड़िता को तुरंत अंतरिम सहायता मुहैया करवाती है। अजय कुमार मित्तल न्यायमूर्ति पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला की देखरेख में यह सहायता दी जाती है। यादव ने पीड़िता व उसके परिवार से मिलकर इस मामले में सभी प्रकार की सहायता के लिए दो पैनल एडवोकेट की टीम को भी जिम्मेदारी ली थी।
वहीं इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक का नाम दीनदयाल है। बताया गया है कि उसने वह जगह किराये पर दी थी, जहां पीड़िता का रेप किया गया। वहीं, रेप के बाद आरोपियों ने जिस डॉक्टर से पीड़िता की जांच कराई थी उसे हिरासत में ले लिया गया है।

कोचिंग से लौटते वक्त किया गया था गैंगरेप
रेवाड़ी गैंगरेप
गौरतलब है कि 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप बुधवार को हुआ जब कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी। उसी समय बस अड्डे से पंकज और मनीष नाम के दो युवकों ने युवती को लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया। चूंकि आरोपी युवती के गांव के ही रहने वाले थे इसलिए वह उन्हें जानती थी। आरोपी युवती को लिफ्ट देकर उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उससे सामूहिक बलात्कार किया।
गैंगरेप के बाद लड़की को महेंद्रगढ़ के एक बस स्टैंड पर अचेत स्थिति में छोड़ गए थे। बताया जा रहा है कि इस गैंगरेप में कई लोग शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस तीन आरोपियों की शिनाख्त कर चुकी है। इनमें से एक भारतीय सेना का जवान बताया जा रहा है।
मामले की गंभीरता और आरोपियों की जल्द धरपकड़ के लिए डीजीपी बीएस संधू के निर्देश पर एसआईटी भी गठित कर दी गई है। एसआईटी साउथ रेंज रेवाड़ी के एडीजीपी श्रीकांत जाधव की अध्यक्षता में काम करेगी। जबकि एसआईटी में एसपी नूंह नाजनीन भसीन, डीएसपी कोसली, डीएसपी महेंद्रगढ़, महिला थाना प्रभारी रेवाड़ी, थाना प्रभारी नूंह, जिला निरीक्षक नूंह, आईटी सेल रेवाड़ी इंचार्ज को शामिल किया गया है। डीजीपी संधू ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास जिलों के सभी एसपी को भी एक-दूसरे से समन्वय बनाकर काम करने के भी निर्देश दिए हैं।
गैंगरेप की जांच में पुलिस की आठ टीमें लगी हुई है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने चार टीमें बनाई थीं। रेवाड़ी की दो टीमें थीं। अब एसआईटी के अलावा टीम की संख्या बढ़ाकर आठ कर दी है। एसआईटी जांच टीम का नेतृत्व कर रही नूंह की एसपी नाजमीन भसीन ने रेवाड़ी के दिल्ली रोड स्थित एडीजीपी कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कहा कि मामले में हर पहलु की जांच की जा रही है। वहीं, पीड़िता का 164 में बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की सूचना देने वालों को 1 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई है।