फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rewari couple force to discolse their religious identity, asi suspend

धर्म जानने को सरेआम उतरवाई युवक की पैंट, पुलिस ने भी की शर्मनाक हरकत

Tue, 07 Nov 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Tue, 07 Nov 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
rewari couple force to discolse their religious identity, asi suspend
couple
एक दंपति को उस समय सरेआम शर्मीदगी झेलनी पड़ी, जब धर्म जानने के लिए युवक की पैंट उतरवा दी गई। शिकायत की तो पुलिस ने एक महान काम कर दिया। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। दंपति ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


दंपति ने फिर सीएम विंडो पर शिकायत दी तो मामला एसपी संगीता कालिया तक पहुंचा और उन्होंने बस स्टैंड चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है। वहीं युवक की शिकायत पर कपड़े उतरवाने वाली महिला सहित 9-10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने शहर थाना प्रभारी को भी मामले में नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


जिला महेंद्रगढ़ निवासी महिला ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया है। दस अक्तूबर को वह अपने पति के साथ नूंह से वापस लौट रही थी और रेवाड़ी बस स्टैंड पर महेंद्रगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान 9-10 लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने उन्हें परिचय पत्र दिखाया, लेकिन वे नहीं माने। फिर उन लोगों ने उसके पति की पैंट उतरवाकर उसका धर्म पता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर रहे हैं मामले की जांच : डीएसपी

rewari couple force to discolse their religious identity, asi suspend
couple
जांच मामले की जांच कर रहे डीएसपी हेडक्वार्टर गजेंद्र शर्मा ने बताया कि हंस नगर निवासी महिला विजया चौहान सहित 9-10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने एवं ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एएसआई गिरिराज को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं आरोपी महिला सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून किसी को भी हाथों में नहीं लेने दिया जाएगा।
- संगीता कालिया, एसपी,रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed