{"_id":"6290d27616e26b55434cb3f9","slug":"revision-of-rates-of-group-insurance-scheme-in-punjab-after-32-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: पंजाब में 32 साल बाद ग्रुप बीमा योजना की दरों में संशोधन, कर्मचारियों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: पंजाब में 32 साल बाद ग्रुप बीमा योजना की दरों में संशोधन, कर्मचारियों को होगा फायदा
Fri, 27 May 2022 07:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 May 2022 07:03 PM IST
सार
प्रवक्ता ने बताया कि 1990 से ग्रुप बीमा योजना की दरों को सुधारा नहीं गया था और अब पे कमीशन लागू होने के बाद कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि हो जाने के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए 32 साल बाद ग्रुप बीमा योजना (जीआईएस) की दरों में संशोधन किया है। अब जीआईएस के तहत कर्मचारियों को चार गुना अदायगी होगी। सरकार का यह फैसला एक जनवरी 2023 से लागू होगा। इस संबंध में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन
सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि किसी कर्मचारी की सेवा के दौरान मौत हो जाने या सेवानिवृत्ति के समय उसको 15 हजार से 1.20 लाख रुपये की अदायगी की जाती थी, जोकि अब 60 हजार रुपये से 4.80 लाख कर दी गई है। मौजूदा समय में ग्रुप ए के अधिकारियों के हर महीने 120 रुपये जीआईएस के रूप में वेतन में से काटे जाते हैं और इसकी अदायगी (सेवानिवृत्ति या मौत हो जाने की सूरत में) 1.20 लाख रुपये की जाती है।
विज्ञापन
एक जनवरी 2023 से यह कटौती 480 रुपये प्रति महीना होगी और अदायगी 4.80 लाख होगी। इसी तरह ग्रुप बी के कर्मचारियों की यह दर 60 रुपये है और अदायगी 60 हजार की जाती है। इसको अब बढ़ाकर 240 रुपये प्रति महीना और अदायगी 2.40 लाख की जाएगी। ग्रुप सी के कर्मचारियों की यह दर 30 रुपये है और अदायगी 30 हजार रुपये की जाती है। इसको अब बढ़ाकर 120 रुपये प्रति महीना और अदायगी 1.20 लाख की जाएगी। ग्रुप डी के कर्मचारियों के लिए यह दर 15 रुपये है और अदायगी 15 हजार की जाती है। इसको अब बढ़ाकर 60 रुपये प्रति महीना और अदायगी 60 हजार की जाएगी।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि 1990 से ग्रुप बीमा योजना की दरों को सुधारा नहीं गया था और अब पे कमीशन लागू होने के बाद कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि हो जाने के कारण यह फैसला लिया गया है।