फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Revised rules for recruitment of constable & sub inspector notified recruitment will happen soon

Chandigarh News: सिपाही-उपनिरीक्षक के भर्तियों के संशोधित नियम अधिसूचित, जल्द होंगी भर्तियां

Thu, 01 Feb 2024 03:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Revised rules for recruitment of constable & sub inspector notified recruitment will happen soon
94.5 अंक की होगी लिखित परीक्षा, 20 नंबर के सवाल हरियाणा से संबंधित होंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बुधवार को सिपाही व उपनिरीक्षक (एसआई) की भर्ती के संशोधित नियमों को अधिसूचित कर दिया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही इन पदों को विज्ञापित करेगा। सिपाही के छह हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसमें पांच हजार पद पुरुष और एक हजार महिला सिपाही के पद शामिल हैं।
हाल ही में हरियाणा सरकार ने पुलिस भर्ती के संशोधित नियमों के साथ तीन साल छूट की मंजूरी दी है। सिपाही की भर्ती पिछले तीन साल से अटकी हुई है। संशोधित नियमों के मुताबिक सिपाही के रैंक में सभी व उपनिरीक्षक के रैंक में कुल पदों के 50 फीसदी (स्थायी या अस्थायी) पद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। मगर खेल कोटे के अधीन रिक्तियां समय-समय पर राज्य सरकार की नीतियों के अनुसार खिलाड़ियों से भरी जाएंगी। नए नियमों के तहत अभ्यार्थियों की पहले शारीरिक माप परीक्षा होगी। जो उम्मीदवार इसमें पास हो जाएंगे, उन्हें शारीरिक जांच परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद 94.5 अंकों की परीक्षा होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ व बहु वैकल्पिक प्रश्न होंगे। इसमें 20 नंबर के प्रश्न हरियाणा से संबंधित होंगे। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को ज्ञान परीक्षा में न्यूनतम 50 अंक लाना जरूरी होगा। इसके अलावा एनसीसी के प्रमाण पत्र पर एक से तीन अंक मिलेंगे। सामाजिक-आर्थिक मानदंड के 2.5 अंक भी उम्मीदवारों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-------

ग्रुप सी की चयन सूची पहले जारी होगी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भर्तियों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पहले ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। दरअसल कई अभ्यार्थियों के ग्रुप सी और ग्रुप डी में अच्छे नंबर आए हैं और आवेदकों की भी पहली पसंद ग्रुप सी है। यदि ग्रुप डी के बाद ग्रुप सी की सूची जारी होती है तो कई आवेदक ग्रुप डी के पद छोड़ जाएंगे। ऐसे में पद फिर खाली रह जाएंगे। ऐसी स्थिति में सरकार भी चाहती है कि पहले ग्रुप सी की भर्ती की जाए। कई आवेदकों ने अपनी यह मांग सीएम तक पहुंचाई है। उसके बाद सीएम ने निर्णय लिया है कि पहले ग्रुप सी के पद भरे जाएंगे। ग्रुप सी के 32 हजार पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed