{"_id":"6ab629dcfd7113c78e039f1a","slug":"youth-who-returned-from-the-us-dies-in-an-accident-in-kapurthala-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से लौटे युवक की हादसे में मौत: धान से लदे ट्रक से टकराई केटीएम बाइक, नडाला-बेगोवाल रोड पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से लौटे युवक की हादसे में मौत: धान से लदे ट्रक से टकराई केटीएम बाइक, नडाला-बेगोवाल रोड पर हादसा
Fri, 25 Sep 2026 01:29 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: Nivedita
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:29 PM IST
सार
मनप्रीत सिंह करीब दो महीने पहले ही अमेरिका से वापस आया था। हादसे में उसकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
हादसे में युवक की माैत
- फोटो : संवाद
विस्तार
नडाला-बेगोवाल रोड पर दयाल सिंह टिंबर स्टोर के पास वीरवार शाम करीब छह बजे केटीएम मोटरसाइकिल और धान की बोरियों से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी तलवंडी कूका के रूप में हुई है।
विज्ञापन
नडाला चौकी प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नडाला-बेगोवाल रोड पर ट्रक और केटीएम मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है। ट्रक शैलर से धान की बोरियां लादकर निकला था, जबकि मनप्रीत सिंह नडाला से अपने गांव तलवंडी कूका की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे में मनप्रीत सिंह को गंभीर चोटें आईं और अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके बयान पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो महीने पहले ही अमेरिका से लौटा था मनप्रीत
गांव तलवंडी कूका के सरपंच हरजिंदर सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह करीब दो महीने पहले ही अमेरिका से वापस आया था। हादसे में उसकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर ट्रक चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।