{"_id":"6373322d2342003f2e2855c4","slug":"revenue-intelligence-recovered-foreign-currency-worth-1-5-crore-from-amritsar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर-चंडीगढ़ एयरपोर्ट से डेढ़ करोड़ की विदेशी मुद्रा बरामद, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतसर-चंडीगढ़ एयरपोर्ट से डेढ़ करोड़ की विदेशी मुद्रा बरामद, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू ने की कार्रवाई
Tue, 15 Nov 2022 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 15 Nov 2022 12:01 PM IST
सार
एक युवक और युवती 12 नवंबर को दुबई जाने के लिए अमृतसर के एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों ने सुरक्षा चेक के बाद इमीग्रेशन भी करवा लिया। यह दोनों यात्री फ्लाइट में सवार होने की तैयारी कर ही रहे थे, कि वहां पहुंची डीआरआई की टीम ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक करोड़ आठ लाख रुपये की विदेशी करेंसी बरामद की है। 12 नवंबर को अमृतसर एयरपोर्ट के साथ-साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी की गई कार्रवाई में 44 लाख रुपये की विदेशी करेंसी बरामद की गई।
विज्ञापन
सूचना के मुताबिक एक युवक और युवती 12 नवंबर को दुबई जाने के लिए अमृतसर के एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों ने सुरक्षा चेक के बाद इमीग्रेशन भी करवा लिया। यह दोनों यात्री फ्लाइट में सवार होने की तैयारी कर ही रहे थे, कि वहां पहुंची डीआरआई की टीम ने दोनों को दबोच लिया। इनके कब्जे से बरामद बैग के अंदर से 1.08 करोड़ रुपये की विदेशी करेंसी बरामद हुई। इस विदेशी करेंसी में यूएई के दिरहम, यूरो और दिनार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
इसी तरह डीआरआई की टीम ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाले यात्री के कब्जे से 44 लाख रुपये की विदेशी करेंसी बरामद की। इस तरह डीआरआई अधिकारियों ने कुल 1 करोड़ 52 लाख रुपये की विदेशी करेंसी जब्त की। डीआरआई ने अमृतसर एयरपोर्ट से विदेशी करेंसी के साथ पकड़े गए दोनों यात्रियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद सोमवार को दोबारा अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल फतेहपुर में भेज दिया गया।
विज्ञापन