फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired Subedar cheated of Rs 1.86 lakh on the pretext of job

Chandigarh News: नौकरी का झांसा देकर रिटायर्ड सूबेदार से ठगे 1.86 लाख

Wed, 17 Jul 2024 06:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Retired Subedar cheated of Rs 1.86 lakh on the pretext of job
चंडीगढ़। सिक्योरिटी कंपनी में ब्रांच मैनेजर की नौकरी देने का झांसा देकर सेना से रिटायर्ड सूबेदार से 1.86 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शातिरों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रामकुमार ने बताया कि दिसंबर 2022 में वह सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जनवरी 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें लिखा था कि गोल्ड टेक सिक्योरिटी एजेंसी को रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों और जवानों की जरूरत है। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में बुलाया गया। वहां उनकी मुलाकात कैप्टन अशोक कुमार, कैप्टन हरजीत सिंह, कुलदीप कुमार, बीएसएफ से रिटायर्ड गुरदीप सिंह और निशा भट्ट से हुई। इन सभी ने खुद को सेना से सेवानिवृत्त बताते हुए कहा कि उनकी एजेंसी बलाचौर में एक कार्यालय खोलने जा रही है और वह उन्हें वहां ब्रांच मैनेजर बना देंगे। उन्होंने रामकुमार को ऑफिस के लिए जगह देखने को कहा। साथ ही सिक्योरिटी और अन्य खानापूर्ति के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में करीब 1.86 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिनों बाद जब रामकुमार सेक्टर-17 स्थित ऑफिस गए तो वहां ताला लगा मिला और फोन नंबर भी बंद मिले। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed